प्रचार थमने के बाद घर-घर पहुंच रह है प्रत्‍याशी, डेढ़ हजार वाहन अधिग्रहित क‍िए गए

Updated on 06-05-2024 11:57 AM

भोपाल। भोपाल लोकसभा चुनाव के लिए रविवार शाम चुनाव प्रचार थम गया। राजनीतिक दलों ने घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क शुरू कर दिया है।वहीं जिला प्रशासन ने सात मई मंगलवार को होने वाले मतदान की तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार को लाल परेड मैदान से मतदान सामग्री वितरित की जाएगी। दोपहर 12 बजे से 2097 मतदान दल 916 लोकेशन के लिए रवाना होंगे। इसके लिए डेढ़ हजार निजी और सरकारी बसों और अन्य वाहनों का अधिग्रहण कर लिया गया है। अतिरिक्त अधिग्रहित बसों को विदिशा और राजगढ़ भी भेजा गया है। इधर मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। इधर मतदान दल सबसे पहले बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना होंगे।

भोपाल लोकसभा चुनाव के लिए 22 उम्मीदवार होने के कारण हर मतदान केंद्र पर एक-एक कंट्रोल यूनिट और 2-2 बैलेट यूनिट लगाई जाएगी। इधर, जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, लाल परेड मैदान मतदान सामग्री वितरित करने के लिए पूरी तरह तैयार हो गया। रविवार शाम को को ईवीएम सहित ईवीएम सहित अन्य सामग्री पहुंच चुकी है। मतदान दल में शामिल अधिकारी-कर्मचारी सुबह छह बजे से पहुंचना शुरू हो जाएंगे। सुबह 8 बजे से चुनावी सामग्री का वितरण किया जाएगा। यहां पर गर्मी को देखते हुए टेंट लगाया गया है। जहां पर पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। गर्मी में ठंडी हवा के लिए कूलर भी रखे जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था के भी मैदान पर पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। इधर सीहोर विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनाव सामग्री का वितरण जिला मुख्यालय सीहोर से किया जाएगा।

सहायक मतदान केंद्र

जिले की सातों विधानसभा क्षेत्र के लिए 2097 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा 63 सहायक केंद्र बनाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर मतदान कराने अतिरिक्त टीम और मशीन भी तैनात की जाएगी।

मतदान कराने के बाद इवीएम लेकर सीधे जेल पहुंचेंगे दल

जिले के 2097 केंद्रों पर सात मई को मतदान संपन्न होने के बाद दल हर बार की तरह इस बार लालपरेड ईवीएम लेकर नहीं पहुंचेंगे। बल्कि इस व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब मतदान दल ईवीएम लेकर सीधे जिला जेल पहुंचेंगे। जहां सख्त सुरक्षा के बीच ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखवाया जाएगा।

इनका कहना है

सात मई को होने वाले चुनाव के लिए लाल परेड मैदान पर तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुबह आठ बजे यहां से ईवीएम, चुनाव सामग्री आदि का वितरण दलों को किया जाएगा। जहां से बसों के माध्यम से मतदान दल सभी 2097 केंद्रों पर पहुंचेंगे।

- दीपक पांडे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

भोपाल लोकसभा क्षेत्र एक नजर

उम्मीदवार 22

मतदान दल 2097

मतदान दल में कर्मचारियों की संख्या 4

बूथ 2097

लोकेशन 916

सहायक मतदान केंद्र 63

संवदेनशील मतदान केंद्र 464

अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र 46

कंट्रोल यूनिट 2097

बैलेट यूनिट 4194

कर्मचारी-अधिकारी 10,000

सुरक्षा बल

विधानसभा क्षेत्र 9

कुल मतदाता 21,15,397

पुरुष मतदाता 10,86, 770

महिला मतदाता 10,28, 457

थर्ड जेंडर मतदाता 170



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.