754% के बंपर रिटर्न के बाद टाटा मोटर्स में आईं 2 खबरें, फर्राटा भरने को तैयार शेयर, जानिए टार्गेट्स

Updated on 04-07-2023 07:52 PM
नई दिल्ली : शेयर मार्केट (Share Market) में आए नए-नए निवेशकों को अक्सर यह सलाह दी जाती है कि टाटा का कोई शेयर (Tata Group share) लेकर पटक लो, ऊपर तो जाएगा ही। टाटा ग्रुप के शेयरों को लेकर निवेशकों का एक अलग ही कंफर्ट जोन रहता है। टाटा के शेयरों ने भी कभी निवेशकों को निराश नहीं किया। चाहे फिर वो टाइटन हो या टाटा मोटर्स। मार्च 2020 के निचले स्तर से टाटा मोटर्स (Tata Motors share) अब तक 754 फीसदी का बंपर रिटर्न दे चुका है। अर्थात अगर आपने तीन साल 4 महीने पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये लगाए होते, तो आज आप 7.54 लाख रुपये के मालिक होते। 3 अप्रैल 2020 को यह शेयर 65 रुपये पर था।

टाटा मोटर्स बढ़ा रही गाड़ियों की कीमतें

टाटा मोटर्स का शेयर इस समय 52 वीक हाई लेवल पर ट्रेड कर रहा है। सोमवार को इस शेयर ने 602.50 रुपये के साथ 52 वीक हाई लेवल बनाया था। जैसे-जैसे बाजार ऊपर जा रहा है, वैसे ही इस टाटा ग्रुप की ऑटो कंपनी का शेयर भी बढ़ रहा है। इसके अवावा टाटा ग्रुप ने गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी की भी घोषणा की है। टाटा मोटर्स ने अपने सभी मॉडल्स और वैरिएंट के पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों में औसतन 0.6 फीसदी के इजाफे की घोषणा की है। बढ़ी हुई कीमतें 17 जुलाई से लागू हो जाएंगी।


घरेलू बिक्री में हुआ इजाफा

जुलाई 2023 तिमाही में कंपनी को उम्मीद से अच्छी बिक्री रहने की उम्मीद है। पिछले महीने यानी जून में टाटा मोट्रस की घरेलू सेल्स में इजाफा हुआ है। जून में कंपनी की घरेलू बिक्री एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 1 फीसदी बढ़कर 80,383 व्हीकल्स की रही। टाटा मोटर्स ने पिछले महीने कुल 47,235 पैसेंजर व्हीकल्स (इनमें इलेक्ट्रिक व्हीकल भी शामिल हैं) बेचे थे। इस तरह पिछले महीने पैंसेंजर व्हीकल्स की बिक्री में 4.5 फीसदी का इजाफा हुआ है। हालांकि, कंपनी की कुल कमर्शियल व्हीकल सेल्स जून में साल-दर-साल आधार पर 7.9 फीसदी गिरकर 34,314 यूनिट रही। घरेलू मार्केट में कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स 3.7 फीसदी गिरी है।

क्या कह रहे एक्सपर्ट

प्रोफिटमार्ट सिक्योरिटीज के हेड अविनाश गौरक्षक ने कहा, 'मजबूत इकॉनमिक संकेतकों से ऑटो सेक्टर में काफी रौनक है। जीडीपी के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा अच्छे रहे हैं। बंपर जीएसटी कलेक्शन आ रहा है और महंगाई में कमी आई है। टाटा मोटर्स के कीमतें बढ़ाने की घोषणा और टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को सेबी की मंजूरी के बाद मार्केट टाटा मोटर्स के शेयरों पर और बुलिश हो गया है।'

क्या हैं टार्गेट्स


चॉइस ब्रोकिंग के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमित बगड़िया ने टाटा मोटर्स पर 'बाय एंड होल्ड' का सुझाव देते हुए कहा, 'टाटा मोटर्स के शेयर में 570 रुपये पर सपोर्ट बना हुआ है। यह चार्ट पैटर्न में बुलिश दिख रहा है। जिन लोगों के पास यह शेयर है, वे 625 रुपये के नियर टर्म टार्गेट के लिए इसे होल्ड करके रख सकते हैं। निवेशक 570 रुपये का स्टॉप लॉस रख सकते हैं। जो लोग पहले इस शेयर को नहीं खरीद पाए वे भी 625 रुपये के नियर टर्म टार्गेट के लिए यह शेयर खरीद सकते हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.