टेस्ला के बाद विनफास्ट ने भारत में पहला शोरूम खोला

Updated on 28-07-2025 12:45 PM

इलॉन मस्क की टेस्ला के बाद अब वियतनाम की इलेक्ट्रिक मेकर विनफास्ट ने भारत में अपना पहला शोरूम गुजरात के सूरत में ओपन किया है। रविवार (27 जुलाई) को 3,000 स्क्वायर फीट के इस शोरूम का इनोग्रेशन किया गया।

यह शोरूम भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मार्केट में अपनी प्रेजेंस बनाने की दिशा में विनफास्ट का एक बड़ा कदम है। इस शोरूम में विनफास्ट की अपकमिंग प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV - VF 6 और VF 7 को शोकेस किया जाएगा। भारत पहला मार्केट भी है, जहां विनफास्ट VF 6 और VF 7 का राइट-हैंड ड्राइव वर्जन लॉन्च कर रही है।

27 से ज्यादा शहरों में 35 डीलरशिप ओपन करने का प्लान

विनफास्ट का प्लान इस साल के आखिरी तक भारत के 27 से ज्यादा शहरों में 35 डीलरशिप ओपन करने का है। तमिलनाडु के थूथुकुडी में स्थित कंपनी के अपकमिंग मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में गाड़ियों को असेंबल किया जाएगा।

कंपनी की इलेक्ट्रिक SUV VF 6 और VF 7 की प्री-बुकिंग 15 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है। ग्राहक शोरूम पर या कंपनी की वेबसाइट VinFastAuto.in पर जाकर 21,000 रुपए (रिफंडेबल) डिपॉजिट कर अपनी गाड़ी बुक कर सकते हैं।

कंपनी के लिए भारत एक स्ट्रैटेजिक मार्केट

विनफास्ट ने एक स्टेटमेंट में कहा, 'तमिलनाडु के थूथुकुडी में जल्द ही एक फैक्ट्री बनाई जाएगी। इस फैक्ट्री में ही गाड़ियों को असेंबल किया जाएगा। कंपनी के लिए भारत एक स्ट्रैटेजिक मार्केट है। फ्यूचर में भारत को इलेक्ट्रिक व्हीकल प्रोडक्शन हब बनाना कंपनी का लॉन्ग टर्म कमिटमेंट है।'

विनफास्ट एशिया के CEO फाम सान्ह चाउ ने कहा, 'गुजरात के सूरत में पहला विनफास्ट शोरूम भारत के लिए हमारे कमिटमेंट को दर्शाता है। हम भारतीय कंज्यूमर्स के लिए विनफास्ट एक्सपीरियंस को और करीब लाने के लिए एक्साइटेड हैं। गुजरात में इस डीलरशिप के साथ हमारा टारगेट न केवल इलेक्ट्रिक व्हीकल देना है, बल्कि क्वालिटी, ट्रस्ट और सर्विस एक्सीलेंस पर बेस्ड एक कंप्लीट ओनरशिप जर्नी प्रोवाइड करना है।'

विनफास्ट ने रोडग्रिड-मायटीवीएस के साथ पार्टनरशिप की​​​​​​​

विनफास्ट ने देशभर में चार्जिंग और आफ्टर-सेल्स सर्विसेज देने के लिए रोडग्रिड, मायटीवीएस और ग्लोबल एश्योर के साथ पार्टनरशिप की है। कंपनी ने बैटरी रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देने और एक सर्कुलर बैटरी वैल्यू चेन बनाने के लिए बैटएक्स एनर्जीज के साथ भी हाथ मिलाया है, जिससे टिकाऊ इनोवेशन के प्रति कंपनी का कमिटमेंट और मजबूत हुआ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.