मोदी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ के बाद बोले श‍िवराज- महत्वपूर्ण यह है कि हम अपने देश के लिए कितना जीते हैं और क्या कर पाते हैं

Updated on 10-06-2024 12:16 PM

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और विदिशा से लोकसभा सांसद श‍िवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में जगह मिली है। श‍िवराज सिंह चौहान ने कल कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में श‍िवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में बेहतर से बेहतर करने का प्रयास करूंगा। उन्‍होंने कहा कि अपने जीवन का दिन महत्वपूर्ण नहीं है। महत्वपूर्ण यह है कि हम अपने देश के लिए कितना जीते हैं और क्या कर पाते हैं।

श‍िवराज ने कहा - मैं भाव विभोर हूं, अपने महान राष्ट्र की सेवा करने का अवसर मुझे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया है। उनके नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयां छुएगा और मेरा अपना विश्वास है भौतिकता की अग्नि में दग्ध विश्व मानवता को शाश्वत और शांति के पद का दिग्दर्शन कराएगा।

श‍िवराज ने कहा कि जनता की सेवा मेरे लिए सदैव भगवान की पूजा रही है। अपनी जनता की सेवा और देश के विकास का जो अवसर मिला है। मन में है कि दिन और रात अपनी संपूर्ण क्षमता के साथ परिश्रम करके अपने देश और अपनी जनता के लिए प्रधानमंत्रीजी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में बेहतर से बेहतर करने का प्रयास करूं।

उल्‍लेखनीय है कि श‍िवराज सिंह चौहान ने लोकसभा चुनाव में मप्र की विदिशा सीट पर 8 से अधिक मतों से जीत हासिल की है। वे चार बार मप्र के मुख्‍यमंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में वे मप्र की बुधनी विधानसभा सीट से विधायक भी हैं। श‍िवराज छठवीं बार विदिशा सीट से सांसद चुने गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.