शतक लगाने के बाद विराट कोहली को आई पत्नी अनुष्का की याद, बीच मैदान से कर दिया वीडियो कॉल

Updated on 19-05-2023 10:15 PM
हैदराबाद: आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग का रोमांच इस वक्त चरम पर है। जैसे-जैसे प्लेऑफ नजदीक आते जा रहे हैं। वैसे-वैसे सीजन और भी ज्यादा रोचक होता जा रहा है। बीते गुरुवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गजब का मुकाबला खेला गया। होम टीम सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए इस मैच में रनों का अंबार देखने को मिला।

जहां रन की बात हो और वहां रन मशीन विराट कोहली का नाम नहीं लिया जाए ऐसा हो नहीं सकता। विराट कोहली ने हैदराबाद के खिलाफ इस मुकाबले में विराट शतक जड़ा और बैंगलोर को 8 विकेट से जिताकर प्लेऑफ की रेस में जिंदा रखा। वहीं विराट मैच के बाद अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा से भी वीडियो कॉल करते नजर आए, जिसकी एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

शतक जड़ने के बाद विराट ने किया अनुष्का को वीडियो कॉल
भारतीय क्रिकेट टीम और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला हैदराबाद के खिलाफ जमकर बोला। उनके शतक ने महफिल लूट ली। लेकिन शतक जड़ने और मैच खत्म होने के बाद विराट बॉलीवुड एक्ट्रेस और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा से वीडियो कॉल करते नजर आए, जो इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। विराट ने मैदान से ही अनुष्का को वीडियो कॉल कर दिया था। दोनों ही कॉल पर काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे थे। इतना ही नहीं बल्कि अनुष्का ने विराट के शतक जड़ने पर अपने इंस्टाग्राम पर उनकी स्टोरी भी शेयर की थी, जिसमें वह कोहली को 'पटाखा' कहते हुए नजर आ रहीं थी।

विराट कोहली ने आईपीएल में लगाई छठी सेंचुरी
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 18 मई को विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर की छठी सेंचुरी लगाई है। उन्होंने 63 गेंद में 100 रन की जबरदस्त पारी खेली। कोहली ने 158.73 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए इस पारी में 12 चौके और 4 छक्के लगाए। कोहली के लिए यह आईपीएल सीजन किसी सुनहरे सपने से कम साबित नहीं हो रहा है। वह इस समय पूरी लय में नजर आ रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.