मोबाइल लूटने के बाद पर स्क्रीन पर लगी फोटो देखकर उड़े बदमाशों के होश, आईजी इंटेलिजेंस के साथ कर बैठे थे वारदात

Updated on 27-09-2025 01:35 PM
भोपाल। सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील चार इमली क्षेत्र में मंगलवार रात आईजी इंटेलिजेंस डॉ. आशीष से हुई लूट का सनसनीखेज मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। इसके लिए तीन दिन में पुलिस ने जहां 100 से अधिक सीसीटीवी खंगाले, वहीं 50 से अधिक संदेहियों से पूछताछ की थी। अंतत: पुलिस के लिए चुनौती बन चुकी इस वारदात का सुराग वहीं से मिला, जहां आरोपितों ने लूटे गए मोबाइल फोन को ऑफ किया था।हिरासत में लिए गए तीन आरोपितों में से दो नाबालिग हैं। उनके पास से लूटा गया मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। एसीपी, हबीबगंज उमेश तिवारी ने बताया कि इस मामले की सुलझाने के लिए हबीबगंज एवं टीटी नगर थाने की संयुक्त टीम बनाई गई थी। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर लगे 100 से अधिक कैमरों के फुटेज खंगाले गए। चार इमली, अरेरा कॉलोनी में पहले वारदात कर चुके बदमाशों से भी सघन पूछताछ की गई।

चूना भट्टी के जिस स्थान दुर्गानगर में आरोपितों की अंतिम लोकेशन मिली थी। उसके आसपास चप्पे-चप्पे पर सर्चिंग की गई। मुखबिर तंत्र और साइबर तकनीक की मदद से अंतत: मामला सुलझा लिया गया। इस मामले में तीन आरोपितों को अभिरक्षा में ले लिया गया है। इनमें से एक नाबालिग दुर्गानगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ चूनाभट्टी थाने में एक केस पहले से दर्ज है। दूसरा नाबालिग और तीसरा आरोपित 18 वर्षीय आदित्य करंजिया भी कोलार कॉलोनी का रहने वाला है।

साहब का वर्दी वाला फोटो देख आईफोन वहीं फेंक गए थे

चार इमली निवासी 47 वर्षीय डॉ. आशीष मंगलवार रात पत्नी के साथ घर के पास टहल रहे थे। रात 10 बजे ई-11 की लाइन के सामने बाइक पर आए तीन लड़के उनके हाथ से दो मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए थे। घटना का पता चलते ही शहर में हड़कंप मच गया था। सर्चिंग के दौरान लूटा गया आईफोन घटनास्थल के पास से ही बरामद हो गया था। उसमें स्क्रीन पर डॉ. आशीष का वर्दी वाला फोटो मौजूद था।

दूसरे मोबाइल फोन को बदमाशों ने चूनाभट्टी के दुर्गानगर में बंद कर दिया था। हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि लूटे गए दूसरे फोन को आरोपितों ने चूना भट्टी थाने के पास स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में गड्ढा खोदकर दबा दिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.