जीएसटी में राहत के बाद करोड़ों PF यूजर्स को मिलेगा दिवाली गिफ्ट! कितनी हो जाएगी न्यूनतम पेंशन

Updated on 11-09-2025 02:31 PM
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले करोड़ों लोगों के लिए अच्छी खबर है। सरकार दिवाली से पहले लगभग 8 करोड़ ईपीएफओ यूजर्स को कुछ फायदे देने की तैयारी कर रही है। ईपीएफओ की न्यूनतम पेंशन में भी बढ़ोतरी की जा सकती है। अभी यह 1,000 रुपये प्रति महीना है। लेकिन ट्रेड यूनियन लंबे समय से इसे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक ईपीएफओ सदस्यों की सुविधाओं को आसान बनाने के लिए EPFO 3.0 नाम की एक पहल पर अगले महीने विचार किया जाएगा।

सूत्रों का कहना है कि EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में 10-11 अक्टूबर को एक बैठक होगी सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज EPFO में फैसला लेने वाली सबसे बड़ी संस्था है। इसमें एम्प्लॉयर, कर्मचारी, राज्य सरकारों और केंद्र सरकार के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। ट्रेड यूनियन EPFO से आंशिक निकासी की अनुमति देने के प्रस्ताव का विरोध कर सकते हैं। उनका कहना है कि पीएफ कर्मचारियों की रिटायरमेंट के लिए जमा की गई रकम है। उनका कहना है कि PF का पैसा सिर्फ जरूरी कामों के लिए ही निकालना चाहिए।

न्यूनतम पेंशन

हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि बैठक में किन मुद्दों पर बात होगी। लेकिन सरकार दिवाली से पहले EPFO यूजर्स को कुछ फायदे देने की तैयारी कर रही है। इससे लोगों को खर्च करने में आसानी होगी। इसके तहत लोग एटीएम से अपने पीएफ का कुछ हिस्सा निकाल सकेंगे। साथ ही यूपीआई से भी पेमेंट कर पाएंगे। EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज न्यूनतम पेंशन को भी बढ़ाने पर विचार कर सकता है। अभी यह 1,000 रुपये प्रति महीना है। इसे बढ़ाकर 1,500 रुपये से 2,500 रुपये करने की मांग ट्रेड यूनियन लंबे समय से कर रहे हैं।
कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम के तहत बीमारी, शिक्षा, शादी और मकान जैसे जरूरी कामों के लिए ऑटो क्लेम सुविधा के तहत 5 लाख रुपये तक निकालने की सुविधा है। यह पैसा तीन दिन के भीतर मिल जाता है। अभी निकासी प्रक्रिया में कम से कम दो-तीन दिन लगते हैं। इसमें NEFT या RTGS के जरिए पैसा ट्रांसफर होता है। एटीएम से निकासी का प्रस्ताव EPFO के सुधार एजेंडे का हिस्सा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.