पूजा भट्ट के बाद राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' से जुड़े सुशांत सिंह

Updated on 11-11-2022 06:27 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सितंबर से उनकी भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को लेकर चर्चा में हैं, जो कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र में उन्हें अभिनेत्री पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) का साथ मिला था, जिन्होंने राहुल के साथ करीब 10 किमी पैदल यात्रा की थी। पूजा के बाद सिनेमाई दुनिया से सुशांत सिंह (Sushant Singh) ऐसे दूसरे अभिनेता बनकर सामने आए हैं, जो राहुल के साथ जुड़े हैं। सुशांत सिंह, बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए और राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की।

सुशांत ने जनसभा को किया संबोधित
पैदल यात्रा के बाद में सुशांत सिंह ने एक जनसभा में नेताओं के साथ मंच भी साझा किया। 'भारत जोड़ो यात्रा' सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और वह पूजा भट्ट के बाद दूसरी फिल्म हस्ती हैं जो इस यात्रा में शामिल हुए हैं। पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी को सुशांत सिंह से बातचीत करते हुए देखा गया। सुशांत सिंह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपने जीवन में पहली बार किसी राजनीतिक रैली में भाग ले रहे हैं।

सुशांत की पहली राजनीतिक बैठक...
सुशांत ने कहा, 'मैं इस यात्रा में शामिल होना चाहता था, लेकिन मैं इससे पहले किसी भी राजनीतिक दल की बैठक में शामिल नहीं हुआ था। मैंने सोचा कि यह कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम है, क्या मुझे इसमें शामिल होना चाहिए या नहीं। लेकिन तब मुझे एहसास हुआ कि यह भारत की यात्रा है, जो देश को एकजुट होने की बात करती है।'उन्होंने राहुल गांधी की ओर देखते हुए कहा, 'घृणा फैलाई जा रही है एवं प्रेम और सद्भाव की राह कठिन है। आपने यह रास्ता चुना है। यह मुश्किल है। एक कहावत है कि यदि आप प्यार में सब कुछ खो देते हैं तो जीत संभव है।'
 
'हम लड़ेंगे, हम जीतेंगे...'
अभिनेता ने कहा कि जीत अहम है, लेकिन अंत तक आत्मविश्वास नहीं खोना भी जीत की ओर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि जो लोग संवैधानिक रूप से देश पर शासन करना चाहते हैं, वे किसी न किसी दिन जीत प्राप्त करेंगे। सिंह ने कहा, 'हम लड़ेंगे, हम जीतेंगे।' सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह और राहुल गांधी के फोटोज सामने आए हैं, जिन पर सोशल मीडिया यूजर्स के मिक्स रिएक्शनन्स आए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.