नवरात्र के बाद देवास माता टेकरी पर खुली दान पेटियां, पहले दिन 8 घंटे हुई गिनती

Updated on 08-10-2022 05:02 PM

देवास
 कोविडकाल के बाद पहली बार रिकार्डतोड़ भक्त टेकरी पर मां के दरबार में दर्शन करने पहुंचे। इस बार भक्तों ने दिल खोलकर मातारानी के दरबार में दान चढ़ाया। शुक्रवार को माता टेकरी पर दान पेटियां खोली गईं। छोटी माता मां चामुंडा और बड़ी माता मां तुलजा भवानी मंदिर की करीब 25 से ज्यादा दान पेटियां पहले दिन खोली गईं। दान राशि को गिनने के लिए करीब 125 से ज्यादा पटवारी और राजस्व अधिकारियों की टीम लगी।

सुबह 11 बजे दान राशि की गिनती तहसीलदार पूनम तोमर की उपस्थिति में शुरू हुई। दान पेटियों में विदेशी नोट और सिक्के निकले। 1000 का इंडोनेशिया का सिक्का और 100 रुपये के सुडान का नोट पेटियों से निकला। इसके अलावा कई छोटी चांदी व सोने ज्वेलरी निकली।

मां के लिए सोने का कांटा और बिछुड़ी भी दान की गई। कई भक्तों ने मन्नात और मां के कृपा बनाए रखने के लिए चिट्ठी लिखी। किसी ने पति के लिए नौकरी मांगी तो किसी ने मकान दिलवाने की अर्जी मां के दरबार में लगाई। वहीं दानपेटियों से नोटबंदी के दौरान बंद हुए 500-500 रुपये के नोट भी निकले। चढ़ावा ज्यादा होने से इस बार दो दिन राशि की गिनती चलेगी। पहले दिन 8 घंटे से ज्यादा समय तक अधिकारियों ने गिनती की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के 33 जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान आंधी-बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट,…
 17 June 2026
भोपाल, एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह और सास सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले रिमांड पूरी…
 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता (UCC) प्रस्ताव लाने की पूरी तैयारी में है। खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बात…
 17 June 2026
भोपाल, अपनी धीमी रफ्तार को लेकर सुर्खियों में आई भोपाल मेट्रो जल्द ही नए कलेवर में नजर आएगी। इसकी न सिर्फ स्पीड बढ़ेगी, बल्कि फेरे भी बढ़ जाएंगे। जुलाई में सिग्नलिंग…
 17 June 2026
भोपाल, भोपाल में रोहित हाउसिंग सोसायटी के करीब 300 सदस्य पिछले करीब 15 सालों से अपनी ही जमीन की रजिस्ट्री और प्लॉट आवंटन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे…
 17 June 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनके करियर के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। वे पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी…
 17 June 2026
भोपाल। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना पर प्रख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। नवदुनिया से विशेष बातचीत में देवकीनंदन ठाकुर…
 17 June 2026
भोपाल। राजधानी में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें फर्जी पार्सल डिलीवरी कॉल के जरिए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) नरेंद्र कुमार अहिरवार का मोबाइल हैक कर…
 17 June 2026
भोपाल। प्रदेश के पूर्व मंत्री और बागली व हाटपिपल्या से तीन बार विधायक रह चुके दीपक जोशी के नाम और छवि का दुरुपयोग किए जाने का मामला सामने आया है।…
Advt.