नामीबिया के बाद अब दक्षिण अफ्रीका से आएंगे प्रदेश में 12 चीते

Updated on 02-12-2022 08:40 PM
भोपाल. दक्षिण अफ्रीका से चीतों के आने का रास्ता साफ हो गया है। अब सारे सस्पेंस खत्म हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका (Cheetah project way clear) के वानिकी और पर्यावरण विभाग के मंत्री बारबरा क्रीसी ने प्रोजेक्ट चीता के लिए भारत के साथ एमओयू को मंजूरी दे दी है। पेपर अब राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के पास है। यह जानकारी हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को सूत्रों ने दी है। इसके बाद 12 और चीते कूनो नेशनल पार्क में छोड़े जाएंगे, जहां पहले से नामीबिया से आए आठ चीते रह रहे हैं। इन आठ चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ दिया गया है जो पूरी तरह से शिकार कर रहे हैं।

चीता प्रजोक्ट के एमओयू में हो रही बार-बार देरी

जुलाई 2022 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका से चीता प्रजोक्ट के लिए 12 चीतों को भेजने का अनुरोध किया था। हालांकि दोनों देशों में स्वंयभू संरक्षणवादियों की एक लॉबी की नकारातत्मक रिपोर्ट के बाद एमओयू में बार-बार देरी हुई है। शुरुआत में भारत में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से चीता एक साथ आने थे। कूनो के लिए चुने गए 12 चीतों में से नौ पहले से ही लिम्पोपो प्रांत के रूइबर्ग में और बाकी फिंडा, क्वाजुलु-नटाल प्रांत में क्वारंटीन है। अब इन्हें आने का रास्ता साफ हो गया है।

दक्षिण अफ्रीका से चीतों के आने का रास्ता साफ

कैबिनेट मंत्री बारबरा क्रीसी ने एमओयू को मंजूरी दे दी है और इसे राष्ट्रपति के ऑफिस में साइन के लिए भेज दिया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र के लिए यह महत्वकांक्षी परियोजना है। आठ नामीबियाई चीतों के आने से इसमें मदद मिली है।

इसके खिलाफ हो रही थी लॉबिंग

एक अधिकारी ने नाम न छापने का अनुरोध करते हुए कहा कि कुछ संरक्षणवादी हैं जो चीता प्रोजेक्ट से बाहर किए जाने से नाराज हैं। इसलिए वे सभी इसके खिलाफ हैं और विभिन्न संगठनों को दक्षिण अफ्रीका से चीतों को रिलोकेट को रोकने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करके वे केवल भारत के लिए प्रतिष्ठित परियोजना के लिए परेशानी पैदा कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि कूनो में मौजूदा वहन क्षमता अधिकतम 21 चीतों की है, एक बार विस्तार होने के बाद यहां 36 चीते रह सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.