लूटपाट के बाद युवक को अधमरा छोड़कर फरार हुए बदमाश

Updated on 24-11-2025 01:29 PM

कोरबा। बिलासपुर-उरगा भारतमाला हाईवे पर बदमाशों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा। उन्होंने युवक से मोबाइल, नगदी और कान की बाली लूट ली।

बदमाशों ने जबरन फोन पे के माध्यम से भी रकम ट्रांसफर कराई। युवक को अधमरा समझकर बदमाश मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा 23 नवंबर की शाम सुनसान सड़क पर बदमाश लूट की नियत से वहां पहले से मौजूद थे। पैसे-मोबाइल लूटे बावजूद इसके युवक को इतना मारा कि वह बेहोश हो गया था। किसी तरह होश आने के बाद वह अस्पताल पहुंचा। युवक के शरीर के कई अंगों में गंभीर चोट पहुंची है।

पीड़ित युवक का नाम प्रितेश मिर्झा (28) है, जो मोतीसागर पारा का रहने वाला है और एलआईपीएल नामक कंपनी में कार्यरत है। यह घटना 23 नवंबर शाम करीब 6 बजे की है, जब प्रितेश पंतोरा से अपने घर लौट रहा था। तभी तरदा के पास भारतमाला हाईवे पर 5-6 युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया।

बदमाशों ने प्रितेश से रुपयों की मांग की। जब उसने पैसे न होने की बात कही, तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए हाथ, मुक्के, लाठी-डंडों और बेल्ट से उसकी पिटाई शुरू कर दी। डरकर प्रितेश ने अपने पास मौजूद नगदी और फोन पे से रकम ट्रांसफर कर दी। बदमाशों ने उसके कान से सोने की बाली भी छीन ली।

सामान लूटने के बाद भी बदमाशों ने प्रितेश की पिटाई जारी रखी, जिससे वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। उसे मृत समझकर बदमाश मौके से भाग निकले।

करीब आधे घंटे बाद होश आने पर प्रितेश किसी तरह पास के टोल प्लाजा पहुंचा। टोल प्लाजा पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को प्रितेश ने अपनी आपबीती सुनाई। उनकी मदद से उसने अपने परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में प्रितेश को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने बताया कि पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.