भारत की कामयाबी के बाद अब नासा जाएगा चांद के दक्षिणी ध्रुव पर, वाइपर रोवर की टेस्टिंग शुरू, करेगा ये काम

Updated on 08-09-2023 02:11 PM
वॉशिंगटन: भारत का चंद्रयान मिशन कामयाब हो चुका है। इसके बाद अब दुनिया भर की स्पेस एजेंसियां अपने चंद्रमा मिशन में तेजी ला रही हैं। नासा अपना एक चंद्रमा रोवर बना रहा है। इसका नाम 'वोलेटाइल्स इन्वेस्टिगेटिंग पोलर एक्सप्लोरेशन रोवर' (VIPER) है। नासा इसे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर 2024 के अंत में पहुंचाना चाहता है। नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर के इंजीनियरों ने रोवर के प्रोटोटाइप को रैंप से नीचे उतारने का टेस्ट किया। अलग-अलग तरह से उतरने के लिए रैंप को कई कोण पर झुकाया गया।

यह रोवर जिस लैंडर में जाएगा उसे एक प्राइवेट कंपनी एस्ट्रोबोटिक की ओर से बनाया जा रहा है। यह चांद के नोबेल क्रेटर के पास उतरेगा। नासा ने तैयारियों से जुड़ा वीडियो भी शेयर किया, जिसमें दिख रहा है कि एक प्रोटोटाइप रोवर धीरे-धीरे लैंडर से सतह की ओर बढ़ रहा है। एक ट्वीट में नासा अधिकारियों ने लिखा, 'हमारा वाइपर रोवर प्रोटोटाइप अपने चंद्रमा लैंडर से बाहर निकलने का अभ्यास कर रहा है। रोवर 2024 के अंत में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भविष्य के लैंडिंग स्थल के पास पहुंचने के लिए तैयार है।'

क्या होगा VIPER का मिशन

नासा का कहना है कि यह रोवर 2025 या 2026 से पहले आर्टेमिस 3 मिशन के लैंडिंग साइट के पास जाएगा और कुछ महत्वपूर्ण प्रयोग करेगा। नासा के आर्टेमिस प्रोग्राम का उद्देश्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ चंद्रमा पर एक बार फिर जाना है। नासा यहां एक स्थाई बेस बनाना चाहता है। नासा के मुताबिक VIPER उस लक्ष्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि रोवर का मुख्य मिशन चंद्रमा की सतह पर बर्फ की खोज करना है। इस मिशन में पहले ही दो साल की देरी हो चुकी है।

चांद पर है पानी

भारत के चंद्रयान एक मिशन से पता चला था कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पानी है। यहां के कई क्रेटर हैं, जहां सूर्य की रोशनी नहीं पहुंचती वहां पानी बर्फ के रूप में मौजूद हैं। यहां कितनी बर्फ है इसका पता नहीं चल सका है। इसकी जानकारी पाने के लिए जमीनी मिशन चलाने की जरूरत पड़ेगी। भारत को हाल ही में चंद्रयान-3 मिशन में कामयाबी मिली है। इसके जरिए वह चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया। वहीं चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.