सेहत में सुधार के बाद सिमी के दोनों बंदियों को जेपी से वापस जेल के अस्पताल में किया भर्ती

Updated on 10-02-2024 11:56 AM
भोपाल । राजधानी में स्थित सेंट्रल जेल में बंद प्रतिबंधित संगठन प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट आफ इंडिया (सिमी) के चार सदस्य विभिन्न मांगों को लेकर आठ जनवरी से भूख हड़ताल कर रहे हैं। उनमें से दो की हालत बिगड़ने पर उन्हें गुरुवार शाम को जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती किया गया था। चिकित्सकों ने उन्हें 24 घंटे तक निगरानी में रखा। सेहत में सुधार होने के बाद शुक्रवार शाम को दोनों को फिर से सेंट्रल जेल भेज दिया गया। चारों फिलहाल जेल के अस्पताल में भर्ती हैं।

छावनी बन गया था अस्पताल

गुरुवार को सेंट्रल जेल से अबू फैसल और कमरूद्दीन को कड़ी सुरक्षा में लाकर जेपी अस्पताल के सी-ब्लाक स्थित प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया था। सुरक्षा और निगरानी के लिए वहां कई सीसीटीवी लगाने के साथ एक सुरक्षा दीवार भी खड़ी कर दी गई थी। इसके अलावा प्राइवेट वार्ड के आसपास का क्षेत्र पुलिस छावनी बन गया था। सादा वर्दी में भी कई पुलिसकर्मी वहां लगातार गश्त कर रहे थे। किसी भी व्यक्ति के वहां जाने पर पाबंदी लगा दी गई थी। शुक्रवार दोपहर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जेपी अस्पताल पहुंचकर सुरक्षा इंतजाम की जानकारी ली थी।

इन मांगों को लेकर कर रहे भूख हड़ताल

जानकारी के मुताबिक सिमी के ये आतंकी विभिन्न मांगों को लेकर आठ जनवरी से भूख हड़ताल पर हैं। जेल में यहां सिमी गुट के कुल 23 लोग बंद हैं। इनमें से सिर्फ दो विचाराधीन हैं। शेष 21 को सजा हो चुकी हैं। इनमें से छह को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। 23 में चार अबू फैसल, कमरूद्दीन, शिवली और कामरान ने भूख हड़ताल कर रखी है। इनकी मांग है कि इन्हें सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने की अनुमति दी जाए। हर दिन अखबार पढ़ने को मिले। जेल की सेल में लायब्रेरी की व्यवस्था की जाए। उन्हें आम बंदियों की तरह जेल परिसर में टहलने की अनुमति दी जाए। उन्हें हाथ घड़ी दी जाए। जेल प्रबंधन के मुताबिक सभी खूखांर अपराधी हैं। उनकी इस तरह की मांगें को जेल की सुरक्षा की दृष्टि से गैरकानूनी और खतरनाक हैं।

तरल भोजन छोड़ने से बिगड़ी थी तबीयत

जेल प्रबंधन से मिली जानकारी अनुसार सिमी गुट के चार लोग आठ जनवरी से हड़ताल पर हैं। शुरूआत में यह तरल भोजन ले रहे थे। पिछले एक सप्ताह से इन लोगों ने तरल भोजन लेना भी बंद कर दिया था। जिससे इनकी तबीयत बिगड़ गई थी। गुरुवार को हमीदिया व जेपी अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा जेल में ही इनका परीक्षण किया गया तो पाया कि उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ रही है। चिकित्सकों की सलाह पर जेल प्रबंधन ने अबू फैसल और कमरूद्दीन को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया था।

दोनों आतंकियों को इलाज दिया गया, ड्रिप वगैरह चढ़ाई गई। 24 घंटे से भी कम समय में उनके स्वास्थ्य में वृद्धि हुई, जिसके बाद दोनों आतंकियों को डिस्चार्ज कर दिया गया।

- डा. योगेन्द्र श्रीवास्तव, चिकित्सक जेपी अस्पताल

चिकित्सकों की सलाह पर हमने जेल मुख्यालय से अनुमति ली और सिमी गुट के दो लोगों को जेपी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। डिस्चार्ज के बाद दोनों को फिर से जेल में बंद किया गया है। उन्हे जेल के अस्पताल में रखा गया है।

- राकेश कुमार, जेल अधीक्षक

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.