दिवाली बाद दुनिया में सस्ता और भारत में महंगा हो गया सोना, जान लीजिए आज की कीमत

Updated on 23-10-2025 03:12 PM
नई दिल्ली: दुनिया भर में सोना और चांदी कीमत में गिरावट आई है लेकिन भारत में इन कीमती धातुओं के वायदा कारोबार में आज तेजी दिख रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत में करीब 900 रुपये की तेजी आई। पिछले सत्र में यह 1,21,857 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था जबकि आज 1,22,300 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,22,300 रुपये तक लो और 1,23,048 तक हाई गया। सुबह 10.20 बजे यह 827 रुपये यानी 0.68 की तेजी के साथ 1,22,684 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

चांदी में भी 1,000 रुपये से अधिक तेजी आई। दिसंबर डिलीवरी वाली पिछले सत्र में 1,45,558 रुपये किलो पर बंद हुई थी और आज 1,47,799 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 1,45,900 रुपये तक लो और 1,47,988 रुपये तक हाई गया। सुबह 10.23 बजे यह 762 रुपये यानी 0.52 फीसदी तेजी के साथ 1,46,320 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय कीमत

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई। इसकी वजह अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना है। निवेशक अमेरिका के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे जिससे ब्याज दरों के भविष्य का अंदाजा लगाया जा सके। यह रिपोर्ट इसी हफ्ते आने वाली है। स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.3% गिरकर 4,082.95 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
वहीं, अमेरिका में दिसंबर के लिए सोने के वायदा अनुबंध 0.8% बढ़कर 4,097.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 0.1% बढ़ा, जिससे दूसरे देशों की मुद्रा रखने वालों के लिए सोना महंगा हो गया और इसकी मांग थोड़ी कम हुई। हालिया गिरावट के बावजूद इस साल सोने की कीमतों में करीब 56% का उछाल आया है। सोमवार को इसने 4,381.21 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड स्तर छुआ था।

क्यों आई तेजी

इस तेजी के पीछे भू-राजनीतिक तनाव, मौद्रिक नीति में ढील की उम्मीदें और केंद्रीय बैंकों द्वारा की गई खरीदारी जैसे कारण रहे हैं। ईटीएफ के मोर्चे पर, दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड-समर्थित एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड, SPDR Gold Trust की होल्डिंग्स बुधवार को घटकर 1,052.37 मीट्रिक टन रह गईं। यह पिछले दिन के 1,058.66 टन से 0.59% कम है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.