दिवाली बाद इस कंपनी के 1 शेयर के बदले 5 शेयर मिलेंगे

Updated on 15-10-2022 05:42 PM
स्मॉल-कैप (small cap) कंपनी पुनीत कमर्शियल्स लिमिटेड (Punit Commercials Ltd) के शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर मिलने वाला है। कंपनी के निदेशक मंडल की रिकॉर्ड डेट के अनुसार, शेयरधारकों के लिए 5:1 के रेशियो में बोनस शेयरों (Bonus share) की मंजूरी दी है। यानी हर एक शेयर पर कंपनी के 5 शेयर बोनस में मिलेंगे। कंपनी के शुक्रवार को रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। पुनीत कमर्शियल्स लिमिटेड शेयर की कीमत वर्तमान में 51.25 रुपये है। इसका मार्केट कैप 1.23 करोड़ रुपये है।
कंपनी ने क्या कहा?
कंपनी ने अपने  रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा है कि "पुनीत कमर्शियल्स लिमिटेड (कंपनी) के निदेशक मंडल ने 04 अक्टूबर, 2022 को हुई अपनी बैठक में पूरी तरह से बोनस शेयर के मुद्दे पर विचार किया। 28 अक्टूबर, 2022 को होने वाली एक आम बैठक में कंपनी के सदस्यों के अप्रूवल के तहत 5:1 के रेशियो में पेड-अप बोनस शेयर (यानी, प्रत्येक 1 इक्विटी शेयर के लिए 5 बोनस इक्विटी शेयर) इश्यू किए जाएंगे। इसके अलावा, कंपनी के निदेशक मंडल ने 04 अक्टूबर, 2022 को आयोजित अपनी बोर्ड बैठक में कंपनी की प्रबंध निदेशक विनीता राज नारायणम को पात्रता निर्धारित करने के उद्देश्य से रिकॉर्ड तिथि तय करने के लिए अधिकृत किया है। रिकॉर्ड डेट बुधवार, 09 नवंबर, 2022 तय की गई है।"साथ ही कंपनी ने "पुनीत कमर्शियल्स लिमिटेड" से "EYANTRA VENTURES LIMITED" में अपना नाम परिवर्तन किया है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
 28 July 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) देश के करेंसी सिस्‍टम को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने वाला है। जल्द ही बाजार में 10 रुपये और 20 रुपये…
 28 July 2026
नई दिल्ली: देश की इकॉनमी तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके साथ ही देश में अमीरों की संख्या भी बढ़ रही है। असेसमेंट ईयर 2025-26 के इनकम टैक्स…
 28 July 2026
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
 28 July 2026
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
Advt.