देव डी' के बाद अभय देओल बेवकूफों की तरह पीते थे शराब, बताया किस चीज से होती है सबसे ज्यादा नफरत

Updated on 18-01-2023 08:21 PM
'जिंदगी मिलेगी ना दोबारा' एक्टर अभय देओल जिन्हें आपने तमाम फिल्मों में देखा है, वह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में रिलीज हुई 'ट्रायल बाय फायर' वेब सीरीज की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में अभय ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। बताया है कि उन्हें उस फेम से नफरत होती थी क्योंकि उनसे उनके परिवार के सदस्यों के बारे में पूछा जाता था। एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि जब वह न्यूयॉर्क गए थे तब भी वह अपनी फिल्म 'देव डी' के किरदार से बाहर ही नहीं निकल पा रहे थे। उन्होंने कहा कि वह रोज ड्रिंक किया करते थे। नशे में धुत्त रहते थे।
जैसा कि आपको मालूम है कि फरवरी, 2009 में Dev D रिलीज हुई थी। यह एक रोमांटिक ब्लैक कॉमेडी फिल्म थी। इसे अनुराग कश्यप ने लिखा और डायरेक्ट किया था। इसमें अभय देओल के साथ-साथ कल्कि केकलां और माही गिल भी नजर आए थे। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। सभी का किरदार पसंद किया गया था।

अभय देओल को आता था इस बात से गुस्सा

अब Mashable India को दिए इंटरव्यू में अभय देओल (Abhay Deol) ने बताया, 'क्योंकि मैं एक फिल्मी फैमिली में पला-बढ़ा हूं। मैंने बचपन से ही फेम को करीब से देखा है। मुझे ये सब पसंद नहीं क्योंकि आपकी प्राइवेसी नहीं रहती। बहुत कुछ आपके बारे में लिखते हैं। मैं इसलिए फेम से नफरत करता हूं और मीडिया से भी। क्योंकि जब मैं बड़ा हो रहा था तब मैंने देखा कि परिवार के बारे में बहुत कुछ लिखा गया। उनका बच्चा होने के नाते मुझसे सवाल भी किए गए कि ये सच है या वो सच है? ये सब देख मुझे गुस्सा आता था। आपके पापा फिल्मों में काम करते हैं। आपके चाचा बड़े स्टार हैं। जाहिर सी बात है कि जो भी लिखा जाता था वो फिर मुझसे स्कूल में भी पूछा जाता था। मुझे ये सब बिलकुल अच्छा नहीं लगता था। मैंने देखा कि परिवार के आसपास बहुत सारे लोग थे वो दोस्त नहीं थे बल्कि सिर्फ फायदे के लिए होते थे।'

'देव डी' जैसे हो गए थे अभय देओल

अभय देओल ने आगे न्यूयॉर्क में बिताए समय के बारे में भी बताया। कहा- 'देव डी में जो रोल मैंने किया, मैं उससे बाहर नहीं आ पाया था। इसलिए एक साल के लिए मैंने वो किया जो देव डी फिल्म में करता था। हालांकि मैं देव से थोड़ा बेहतर हूं। मैं सड़कों पर अपने कपड़े नहीं फाड़ता था। मैं बेवकूफों की तरह रोज पीता ता। मैंने कुछ अच्छे दोस्त बनाए थे इसलिए मुझे कुछ चीजें याद हैं। मेरी पूरी लाइफ हैरान करने वाली है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.