घटने के बाद दोबारा बढ़ गए सोने के भाव, चांदी भी हो गई महंगी, जानें लेटेस्ट रेट

Updated on 06-07-2023 07:50 PM
नई दिल्ली: सोने के दाम कम होने के बाद अब दोबारा बढ़ गए हैं। आज यानी गुरुवार की सुबह सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) में तेजी देखी जा रही है। सोना अब उछलकर 59 हजार रुपये के करीब पहुंच रहा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने-चांदी के भाव में तेजी देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार की सुबह 4 अगस्त 2023 को डिलीवरी वाला सोना बढ़त के साथ 58638 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है। जबकि बुधवार को यह 58473 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। हालांकि कुछ देर बाद गोल्ड 58453 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा। वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है।

चांदी में तेजी

सोने में उछाल के साथ चांदी के भाव भी बढ़ गए हैं। चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में गुरुवार की सुबह तेजी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर गुरुवार की सुबह 5 सितंबर 2023 की डिलीवरी वाली चांदी का भाव बढ़त के साथ 71357 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला है। यह बुधवार को 71357 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं 5 दिसंबर 2023 को डिलीवरी वाली चांदी का भाव भी बढ़त के साथ 72665 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला है। यह बुधवार को 72747 रुपये पर बंद हुआ था।


सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.12 फीसदी या 2.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1924.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.015 फीसदी या 2.94 डॉलर की बढ़त के साथ 1918.24 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव में गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर गुरुवा की सुबह चांदी 0.07 फीसदी या 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 23.34 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत 23.11 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.