चीन के बाद तुर्की पर चला भारत का हथौड़ा, पाकिस्‍तान के सपोर्ट में फर्जी खबरें दे रहे TRT चैनल पर बैन, सामानों का बहिष्कार भी तेज

Updated on 14-05-2025 01:48 PM
अंकारा/नई दिल्ली: पाकिस्तान के मददगारों के खिलाफ भारत ने कार्रवाई शुरू कर दी है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के दो भोंपू ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ न्यूज के सोशल मीडिया अकाउंट्स के बाद अब टीआरटी वर्ल्ड के एक्स अकाउंट को भी बंद कर दिया गया है। टीआरटी वर्ल्ड, तुर्की का ब्रॉडकास्टर है, जो ऑपरेशन सिंदूर के बाद लगातार भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैला रहा था। तुर्की और चीन के ब्रॉडकास्टर लगातार भारत के खिलाफ फर्जी खबरें और भ्रामक जानकारियां फैला रहे थे। इसके अलावा तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यर एर्दोगन ने पाकिस्तान का समर्थन करते हुए भारत को संकेतों में चेतावनी देने की कोशिश की थी। जिसके बाद भारत ने तुर्की के लीडिंग ब्रॉडकास्टर के सोशल मीडिया अकाउंट को बैन कर दिया गया है।

भारत में पहले से ही पाकिस्तान की मदद करने को लेकर तुर्की का बायकॉट करने का अभियान जोरों पर है। भारत के लोगों ने तुर्की और अजरबैजान की यात्रा का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। कई टूरिस्ट कंपनियों ने भी देशहित की भावना को आगे रखते हुए तुर्की और अजरबैजान की बुकिंग को कैंसिल करना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद, जब लगने लगा कि भारत कोई सख्त एक्शन लेने वाला है, उसके बाद से ही तुर्की ने पाकिस्तान की मदद करनी शुरू कर दी थी।
तुर्की के खिलाफ भारतीयों में गुस्सा
पाकिस्तान की मदद करने के लिए तुर्की ने अपने एक युद्धपोत को कराची बंदरगाह भेज दिया था। जबकि ऐसी रिपोर्ट है कि तुर्की ने 6 एयरक्राफ्ट में ड्रोन और अन्य हथियार भरकर पाकिस्तान भेजे थे। इनका इस्तेमाल पाकिस्तान ने भारत पर हमला करने के लिए हमास स्टाइल में इस्तेमाल किया था। लेकिन तुर्की के सारे ड्रोन नाकाम हो गये। इसके अलावा अजरबैजान ने भी खुलकर पाकिस्तान का समर्थन करने की घोषणा की थी। इस बीच तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने बुधवार को पाकिस्तान के लिए "भाईचारा" शब्द का इस्तेमाल करते हुए समर्थन का इजहार किया। उन्होंने कहा कि अंकारा "अच्छे और बुरे दोनों समय में आपके साथ खड़ा रहेगा"। उनकी यह टिप्पणी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की एक्स पर पोस्ट के जवाब में आई, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के लिए "मजबूत समर्थन और अटूट एकजुटता" के लिए एर्दोगन को धन्यवाद दिया था।जिसके बाद ट्रैवल प्लैटफॉर्म EaseMyTrip ने एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जिसमें यात्रियों से कहा गया है कि वे तुर्की और अजरबैजान की यात्रा तभी करें जब बहुत जरूरी हो। इसके संस्थापक और अध्यक्ष निशांत पिट्टी ने कहा कि, "पहलगाम हमले और भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद, यात्रियों से सतर्क रहने का आग्रह किया जाता है। चूंकि तुर्की और अजरबैजान ने पाकिस्तान के लिए समर्थन दिखाया है, इसलिए हम दृढ़ता से सलाह देते हैं कि वे केवल तभी जाएं जब बहुत जरूरी हो।" इसके अलावा इक्सिगो ने तुर्की, चीन और अजरबैजान के लिए सभी फ्लाइट और होटल बुकिंग को सस्पेंड कर दिया है। इक्सिगो के सीईओ आलोक बाजपेयी ने दिप्रिंट की एक रिपोर्ट में कहा है कि "इस समय सभी भारतीयों की भावनाओं का सम्मान करते हुए, हमने तुर्की, अजरबैजान और चीन के लिए सभी फ्लाइट और होटल बुकिंग को निलंबित कर दिया है। हमारी प्रतिबद्धता जिम्मेदारी से और अपने देश के व्यापक हितों के साथ तालमेल बिठाते हुए काम करने की है, साथ ही भारतीय यात्रियों के विश्वास, सुरक्षा और हितों को प्राथमिकता देना है। खून और बुकिंग एक साथ नहीं बह सकते।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.