कनाडा के बाद अब ब्रिटेन भी... भारतीय उच्चायोग के सामने खालिस्तानियों का प्रदर्शन, निज्जर के पोस्टर लहराए

Updated on 03-10-2023 01:08 PM
लंदन: खालिस्तान समर्थकों ने सोमवार को लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ब्रिटिश सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी में भारत विरोधी तख्तियां लहराईं और नारे लगाए। उच्चायोग के सामने कुछ खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों ने ब्रिटिश सुरक्षा बलों की मौजूदगी में यह किया। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में स्‍कॉटलैंड के ग्‍लासगो में भारतीय राजनयिक को गुरुद्वारे के अंदर दाखिल होने से रोका गया था। लंदन में इस साल मार्च में भी भारतीय दूतावास पर खालिस्‍तान समर्थकों ने हमला बोल दिया था। ब्रिटेन में भारतीय दूतावास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ग्‍लासगो में हुई थी बड़ी घटना
लंदन में उच्चायोग में ब्रिटिश सुरक्षा बलों की भारी उपस्थिति रही है। कुछ दिन पहले ही यूके में भारतीय उच्चायुक्त, विक्रम दोरवाईस्वामी को खालिस्तान समर्थक चरमपंथियों द्वारा ग्लासगो शहर में एक गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोक दिया गया था। इस घटना को भारतीय मिशन ने यूके सरकार को रिपोर्ट करने से पहले 'अपमानजनक' करार दिया था। शनिवार को जारी एक बयान में, लंदन में भारतीय उच्चायोग ने कहा कि स्कॉटलैंड के बाहर से तीन लोगों ने शुक्रवार शाम को यात्रा को 'जानबूझकर बाधित' किया। इसमें कहा गया था कि एक युवक ने ग्लासगो गुरुद्वारा गुरु ग्रंथ में वरिष्ठ राजनयिकों के पहुंचने पर राजनयिक वाहन को हिंसक रूप से खोलने का भी प्रयास किया।

क्‍या था इसका मकसद
लंदन में हुआ यह ताजा विरोध प्रदर्शन कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों की तरफ ध्‍यान आकर्षित करने के मकसद से आयोजित हुआ था। ट्रूडो ने वॉन्‍टेड खालिस्‍तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत के शामिल होने का आरोप लगाया है। वाशिंगटन की अपनी हालिया यात्रा के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्रूडो के आरोपों को खारिज कर दिया था। उन्‍होंने कहा था कि निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता के आरोप के समर्थन में कनाडा ने कोई विशेष जानकारी साझा नहीं की है।

भारत और कनाडा के बीच विवाद
हरदीप सिंह निज्‍जर को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में 18 जून को एक गुरुद्वारे के बाहर मार दिया गया था। भारत और कनाडा पहले से ही एक कड़वे राजनयिक विवाद में उलझे हुए हैं। रिश्तों में खटास के साथ भारत ने अपने नागरिकों और कनाडा जाने वाले यात्रियों के लिए एक एहतियाती सलाह जारी की है। इसके तहत उनसे देश में भारत विरोधी गतिविधियों और राजनीतिक रूप से स्वीकृत घृणा अपराधों और आपराधिक हिंसा की बढ़ती घटनाओं के कारण अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.