एमपी में बीजेपी के बाद कांग्रेस अपने जिलाध्यक्ष बदलेगी:पुराने हटेंगे

Updated on 10-02-2025 02:38 PM

मध्यप्रदेश भाजपा कोविड के कारण रुके संगठन के चुनाव करीब 5 साल बाद करा रही है। बूथ समितियों, मंडल व जिला अध्यक्षों के चुनाव हो चुके हैं। जल्द की प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव भी होंगे। बीजेपी के बाद अब कांग्रेस भी अपने जिला अध्यक्ष बदलने जा रही है। कांग्रेस तीन साल पुराने जिलाध्यक्ष बदलेगी, जहां अध्यक्ष नहीं हैं वहां नए बनाएगी।

ब्लॉक अध्यक्षों से लेकर जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की मंजूरी दिल्ली से ही होगी। पार्टी को मजबूती देने के लिए शीर्ष नेतृत्व प्रदेश में दौरे करेगा।

ब्लॉक अध्यक्षों की लिस्ट फाइनल, दिल्ली से मंजूरी का इंतजार कांग्रेस सूत्रों की मानें तो ब्लॉक अध्यक्षों को लेकर जीतू पटवारी ने सभी जिला प्रभारियों और प्रदेश के सह प्रभारियों के साथ चर्चा करके लिस्ट फाइनल कर ली है। ब्लॉक अध्यक्षों के लिए दिल्ली की हरी झंडी का इंतजार है। लिस्ट पर एआईसीसी से मंजूरी मिलते ही इसे जारी कर दिया जाएगा।

3 साल पुराने जिला अध्यक्ष बदले जाएंगे कांग्रेस लगभग सभी जिला अध्यक्ष बदलने जा रही है। हालांकि किन अध्यक्षों को दोबारा मौका मिलेगा, ये अभी साफ नहीं है। जो जिला अध्यक्ष तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं, उनकी जगह नए अध्यक्ष की नियुक्ति होना तय है। संभावित नामों पर स्थानीय नेताओं, जिला प्रभारियों, सह प्रभारियों से फीडबैक लेकर पीसीसी चीफ ने नामों की लिस्ट तैयार की है। हालांकि कुछ जिलों में चर्चा अभी बाकी है। इसे भी जल्दी फाइनल करके दिल्ली भेजा जाएगा।

लोकसभा के बाद से 5 जिलों में अध्यक्ष ही नहीं रायसेन, कटनी, रतलाम ग्रामीण में लोकसभा चुनाव से ही जिला अध्यक्ष नहीं हैं। खंडवा शहर और ग्रामीण अध्यक्षों को हाल ही में हटाया गया है। ऐसे में इन जिलों में संगठन को मजबूत करने के लिए जिला अध्यक्षों से लेकर ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर स्थानीय नेता और कार्यकर्ता लगातार मांग कर रहे हैं।

जीतू विंध्य तो उमंग बुन्देलखंड के दौरे पर जाएंगे कांग्रेस अपने खोए हुए जनाधार को मजबूत करने में जुट गई है। पटवारी 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगे हैं। 11 फरवरी से जीतू पटवारी विंध्य के दौरे पर जाएंगे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी तीन दिनों तक बुन्देलखंड का दौरे करेंगे। दोनों नेता तीन दिनों तक विधानसभा वार कार्यकर्ताओं की बैठकें, प्रेस कॉन्फ्रेंस और जनसमस्याएं सुनेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.