ऐपल के बाद अब गूगल बनाएगा मेड इन इंडिया फोन, 2024 से हजारों में बिकेंगे लाखों वाले पिक्सल स्मार्टफोन

Updated on 20-10-2023 03:26 PM
नई दिल्ली: गूगल ने कहा है कि वह अपने पिक्सल फोन को भारत में बनाना शुरू करेगी। गुरुवार को अपनी सालाना इवेंट गूगल फॉर इंडिया में उसने ये ऐलान किया। साथ ही गूगल ने कहा कि वह जी-पे के जरिए क्रेडिट लोन की सुविधा शुरू करेगी। इंटरनेट को ज्यादा सेफ बनाने के लिए फाइनैंशल फ्रॉड के खिलाफ डिजी कवच नाम से अभियान चलाएगी। भारत सरकार के साथ मिलकर AI के लिए ज्यादा युवाओं को तैयार करेगी। साथ ही गूगल ने एक्सिस माय इंडिया के साथ मिलकर 'ए' नाम का सुपर ऐप भी शुरू करने का ऐलान किया है जो कि लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में मदद करेगा।

गूगल ने कहा कि उसके लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन पिक्सल 8 को भारत में बनाया जाएगा। पहला मेड इन इंडिया पिक्सल फोन 2024 में आ जाएगा। इससे पहले कंपनी भारत में अपनी क्रोमबुक बनाने के लिए एचपी के साथ ऐलान कर चुकी है। गूगल के सीनियर वीपी डिवाइस एंड सर्विस रिक ओस्टरलो ने कहा कि पिक्सल के लिए भारत महत्वपूर्ण रहा है। भारत ने जोरदार ढंग से मोबाइल इनोवेशन को अपनाया है, आने वाले दिनों में हम इसके बारे में और जानकारी शेयर करेंगे।

गूगल फॉर इंडिया में AI को काफी तवज्जो दी गई और इसे अलग अलग सुविधाओं के साथ जोड़ते हुए बेहतर इस्तेमाल की बात कही गई। गूगल इंडिया के कंट्री मैनेजर संजय गुप्ता ने कहा कि जेनरेटिव एआई के साथ भारत के पास मौका है कि वह अपनी डिजिटल कामयाबी की नई इमारत खड़ी करे। लोगों को ठगी से बचाने के लिए डिजी कवच शुरू किया जा रहा है जो फ्रॉड के पैटर्न को समझकर अलर्ट जारी करेगा। फिनटेक असोसिएशन ऑफ कंस्यूमर इम्पाउअर्मन्ट के साथ मिलकर लोन देने वाले ठग ऐप्स पर लगाम कसी जाएगी जिससे उन्हें प्ले स्टोर पर ही काबू में किया जाए। गूगल-पे से लोगों और छोटे कारोबारियों के लिए क्रेडिट की सुविधा शुरू की जाएगी जिससे लोग भरोसेमंद ढंग से पैसे ले सकें। इसी तरह एक्सिस माय इंडिया का ऐप ए लोगों को जन कल्याण की सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी, उनसे जुड़ने के तरीके, स्वास्थ्य और रोजगार योजनाओं के बारे में बताता है। यह गूगल क्लाउड पर तैयार किया गया है।

यूट्यूब ने इस मौक पर बताया कि इसके क्रिएटिव इको सिस्टम ने भारतीय जीडीपी में 16 हजार करोड़ रुपये का योगदान दिया है और करीब साढ़े सात लोगों को फुल टाइम रोजगार जितना सपोर्ट दिया। टॉप न्यूज शेल्फ नाम का नया फीचर जल्द रोल किया जाएगा जो खास खबरों का पेज होगा। इसे 11 भाषाओं में लाया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.