आखिर ऐसा क्या हुआ कि अडानी के शेयरों में आ गई तूफानी तेजी, 3 में लगा अपर सर्किट, हरे निशान पर खुले सभी शेयर

Updated on 25-04-2023 07:53 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में तेजी के बीच आज अडानी ग्रुप के सभी स्टॉक्स हरे निशान पर खुले हैं। अडानी के शेयरों में तूफानी तेजी देखी जा रही है। अभी तक लगातार लुढ़क रहे अडानी ग्रुप के स्टॉक्स में अचानक उछाल आ गया हे। आज अडानी ग्रुप के तीन स्टॉक्स में अपर सर्किट लगा हुआ है। अडानी के शेयरों में उछाल की वजह से निवेशक गदगद हैं। निवेशकों को मुनाफा हुआ है। पिछले कुछ दिनों से अडानी ग्रुप के सभी शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही थी। ग्रुप के सभी स्टॉक्स लाल निशान पर करोबार कर रहे थे।

दरअसल अडानी के स्टॉक्स में इस तेजी के पीछे एक रिपोर्ट है। रिपोर्ट के मुताबिक अडानी समूह सरप्लस कैश और आंतरिक खातों की रकम के जरिए बॉन्ड बायबैक की योजना बना रही है। ग्रुप इसकी शुरुआत अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (Adani Ports & Special Economic Zone) के साथ करनी की योजना पर काम कर रहा है। अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक्स जोन से बॉन्ड बायबैक की शुरुआत होगी, जिसमें वो 3.375 फीसदी सीनियर नोट्स में से 130 मिलियन डॉलर वापस खरीदने की योजना पर काम कर रही है।

इन शेयरों में दिख रही तेजी


आज अडानी ग्रुप की सभी 10 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयर आज बढ़त के साथ 1,745.50 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं अडानी ग्रीन एनर्जी (ADANI GREEN ENERGY) तीन फीसदी से ज्यादा के उछाल के साथ 1,855.75 रुपये, अडानी पोर्ट्स (ADANI PORTS & SEZ) एक फीसदी की तेजी के साथ 679.25 रुपये, अडानी पॉवर (Adani Power) 4 फीसदी की बढ़त के साथ 209.40 रुपये, अडानी विल्मर (ADANI WILMAR) तीन फीसदी उछाल के साथ 413.10 रुपये के साथ कारोबार कर रहे हैं। अंबुजा सीमेंट, एनडीटीवी और एसीसी आदि शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है।

अपर सर्किट पर लगे ये स्टॉक


आज अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी टोटल गैस और अडानी ट्रांसमिशन के शेयरों में अपर सर्किट लगा हुआ है। इन सभी स्टॉक्स में 5 फीसदी का उछाल आया है। सुबह से ही ये स्टॉक अपर सर्किट पर लगे हुए हैं। अडानी ग्रीन एनर्जी 931.45 रुपये, अडानी टोटल गैस 935.70 रुपये और अडानी ट्रांसमिशन के शेयर 1,013.35 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.