नई दिल्ली: अडानी ग्रुप के स्टॉक्स लगातार लुढ़क रहे हैं। आज भी कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन अडानी ग्रुप (Adani Group) की सभी 10 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर खुले हैं। शेयरों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग के कहर से अभी अडानी ग्रुप (Adani Group) पूरी तरह निकल नहीं पाया है। 24 जनवरी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आई थी। इसके बाद से अडानी के शेयरों में लगातार भारी गिरावट देखी गई थी। इस बीच कई शेयर अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए थे। अब दोबारा अडानी के शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है। आइए देखते हैं आज अडानी के शेयरों का क्या हाल है।
गिरावट के साथ खुले ये स्टॉक्स
आज अडानी ग्रुप की सभी 10 कंपनियेां के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) में 1.02% की गिरावट है। यह शेयर 1,824.05 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) के शेयर भी गिरावट के साथ 921.55 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। अडानी पोर्ट्स (APSEZ) के शेयर भी लाल निशान पर खुले हैं। यह शेयर 662.65 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। अडानी पॉवर (Adani Power) के शेयर भी गिरावट के साथ 194.85 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) के शेयर भी लाल निशान पर खुले हैं। यह शेयर 916.10 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।