अरुणाचल में सभी विधायकों के बाद मणिपुर में जेडी(यू) के 5 MLA बीजेपी में शामिल

Updated on 03-09-2022 05:24 PM

अरुणाचल प्रदेश के बाद अब मणिपुर में भी जनता दल यूनाटेड (JDU) को तगड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को जेडीयू के छह में से पांच विधायक राज्य की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी में शामिल हो गए। इसी के साथ प्रदेश की 60 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी विधायकों की संख्या बढ़कर अब 37 पहुंच गई है। विधायकों की ओर से यह कदम पिछले महीने बिहार में बीजेपी और जेडीयू के रास्ते अलग-अलग होने के बाद उठाया गया है। चर्चा थी की बिहार में अलग होने के बाद जेडीयू मणिपुर में एन बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार से समर्थन वापस लेने की योजना बना रही है।

विधानसभा सचिवालय द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि मणिपुर विधानसभा के अध्यक्ष टीएच सत्यब्रत सिंह ने जद (यू) के 5 विधायकों- केएच जॉयकिशन, एन सनाते, मोहम्मद अछबउद्दीन, पूर्व पुलिस महानिदेशक ए एम खाउटे और थांगजाम अरूणकुमार के बीजेपी में विलय के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

स्पीकर ने बीजेपी में विलय को किया स्वीकार
मणिपुर विधानसभा के सचिव के मेघजीत सिंह द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि अध्यक्ष ने संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत जदयू के पांच विधायकों के बीजेपी में विलय को स्वीकार करते हुए खुशी जताई है। जदयू ने इस साल मार्च में विधानसभा चुनाव में 38 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे, जिसमें से छह ने जीत दर्ज की थी।

अब्दुल नासिर जेडीयू के अकेले विधायक बचे
पांच विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के बाद लिलोंग विधानसभा क्षेत्र से विधायक मोहम्मद अब्दुल नासिर 60 सदस्यों के सदन में जद(यू) के अकेले विधायक बच गए हैं। जेडी(यू) मणिपुर राज्य इकाई के अध्यक्ष केश बीरेन सिंह ने कुछ दिन पहले इंफाल में कहा था कि पार्टी ने पूर्वोत्तर राज्य में बीजेपी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से अलग होने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। केश बीरेन ने यह भी कहा था कि वो 3 और 4 सितंबर को पटना में होने वाले राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे।

चुनाव में जेडीयू तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी
इस साल फरवरी-मार्च में हुए मणिपुर विधानसभा चुनाव में जेडी(यू) तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। पहले नंबर पर बीजेपी थी जिसके खाते में 32 सीटें आईँ थी, दूसरे नंबर पर नेशनल पीपुल्स पार्टी जिसने 7 सीटें जीतीं। परिणाम के बाद जेडी(यू) ने पार्टी को मिले जनादेश का सम्मान करने और लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बीजेपी को समर्थन देने का फैसला किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
 17 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है, वो 76 साल के हो गए हैं। पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके…
 17 September 2026
अभिषेक मिश्र: आज कश्मीर को लेकर भले अमेरिका कहता हो कि यह भारत का अंदरूनी मामला है, लेकिन करीब सात दशक पहले हालात जुदा थे। 1950 के दशक की शुरुआत…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में नकद मुक्त बनाने की दिशा में बने पेमेंट सिस्टम यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) कई सालों से मुफ्त रहा है, लेकिन अब इसमें बदलाव किया जा रहा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: हूतियों के कहर से पश्चिम एशिया में संकट और पेचीदा हो चुका है। होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से ब्लॉक है। अमेरिका और ईरान की लड़ाई का दायरा बढ़…
 17 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करने पहुंचे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। 17…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसने मक्का की तरफ बढ़ रहे एक हूती ड्रोन को मार गिराया है। हृतियों ने हालांकि इससे इनकार किया है, पर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: तमिलनाड बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने भले ही पार्टी छोड़कर अलग राजनीतिक रास्ता अपना लिया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनका सम्मान और समर्पण…
 16 September 2026
आज का मौसम 16 सितंबर 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 18 राज्यों के लोगों को लिए डराने वाली चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले करीब…
Advt.