लंबे इंतजार के बाद गौतम अडानी के लिए आई बड़ी खुशखबरी, 71 कंपनियों को पछाड़ इस मामले में बने नंबर-1

Updated on 12-04-2023 08:55 PM
नई दिल्ली: 24 जनवरी को अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग (Hindenburg) ने अडानी समूह (Adani Group) को लेकर निगेटिव रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के आने के बाद अडानी कंपनियों की मुश्किल बढ़ गई। अडानी के शेयर गिरने लगे, मार्केट कैप धड़ाम होने लगा। निवेशकों का भरोसा अडानी समूह से उठने लगा। अडानी की कंपनियों के शेयर प्राइस 85 फीसदी तक गिर गए। गौतम अडानी अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर से लुढ़ककर 35वें पर पहुंच गए । उनकी मुश्किल लगातार बढ़ रहती रही। मुश्किल दौर से गुजर रही अडानी की कंपनियों के लिए लंबे वक्त बाद राहत की खबर आई है। अडानी ग्रुप की एक कंपनी ने नया मुकाम हासिल किया है।

अडानी की कंपनी बनी नंबर 1

अडानी की कंपनी ने अपने अच्छे प्रदर्शन, वित्तीय स्थिरिता और बाहरी वातावरण की वजह से 71 कंपनियों को पछाड़ते हुए नंबर 1 की रैंकिंग हासिल की है। अडानी की मुंबई स्थित इलेक्ट्रिक डिस्ट्रीब्यूट कंपनी अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड को नंबर 1 की रैंकिंग मिली है। अडानी की इस कंपनी को इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई और यूटिलिटी वैल्यूशन के आधार पर देश में नंबर वन रैंक दिया गया है।

71 कंपनियों को पीछे छोड़ा

नंबर 1 की रैंकिंग हासिल करने के लिए अडानी की इस कंपनी ने 71 कंपनियों को पीछे छोड़ दिया। ऊर्जा मंत्रालय की ओर से देश की पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन यूटिलिटी की एनुअल इंटिग्रेटिड रेटिंग और रैंकिंग की 11वीं रिपोर्ट जारी की गई। इस रिपोर्ट में अडानी इलेक्ट्रिसिटी को A+ की रैंकिंग मिली है। उसे 100 में से 99.6 स्कोर मिले हैं। कंपनी के बेहतर प्रदर्शन, गर्वनेंस, फाइनेंशियल स्टेबिलिटी के कारण उसे ये रैंक मिली है। कंपनी के पास बाकी कंपनियों के मुकाबले बेहतर इंफ्रास्क्ट्रचर है। डिजिटाइज्ड बिल जेनरेशन और पेमेंट सिस्टम, एडवांस मीटर रीडिंग टेक्नॉलिजी, सस्ता टैरिफ और बढ़िया डिस्ट्रीब्यूशन है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.