9/11 हमले के बाद अमेरिका ने पाकिस्तान को दी थी मिट्टी में मिला देने की धमकी, मुशर्रफ ने किताब में किया था खुलासा

Updated on 06-02-2023 06:09 PM
इस्लामाबाद : अमेरिका ने 9/11 के आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ उसके (अमेरिका के) युद्ध में सहयोग नहीं किया तो उनके देश (पाकिस्तान) को बम हमले से 'पाषाण युग' में भेज दिया जाएगा। मुशर्रफ ने अपने संस्मरण 'इन द लाइन ऑफ फायर' में लिखा था कि सख्त बातचीत वाले अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री रिचर्ड आर्मिटेज ने पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) प्रमुख के साथ बातचीत में यह धमकी दी थी। आईएसआई प्रमुख 11 सितम्बर 2001 को अमेरिका में हुए आतंकवादी हमलों के वक्त वाशिंगटन दौरे पर थे।

मुशर्रफ ने 'ट्विन टावर पर हुए आतंकवादी हमलों के बाद की स्थिति का वर्णन करते हुए लिखा था, 'अब तक के सबसे अराजनयिक बयान में आर्मिटेज ने आईएसआई के महानिदेशक से कहा था कि हमें (पाकिस्तान को) केवल यह तय करना है कि हम अमेरिका के साथ हैं या आतंकवादियों के साथ, लेकिन यदि हमने आतंकवादियों को चुना, तो फिर हमें पाषाण युग में ले जाने वाले बम हमलों के लिए तैयार रहना चाहिए।' मुशर्रफ ने कहा है कि यह आश्चर्यजनक खुली धमकी थी, लेकिन यह स्पष्ट था कि अमेरिका ने करारा पलटवार करने का फैसला किया था।

'अमेरिका का साथ नहीं देते तो मिट जाते'

मुशर्रफ ने अफगानिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका के नेतृत्व वाले युद्ध में शामिल होने के अपने कदम का बचाव करते हुए कहा कि उनका 'निर्णय अपने लोगों की भलाई के लिए और अपने देश के सर्वोत्तम हित पर आधारित था।' उन्होंने किताब में लिखा, 'यदि हम अमेरिका का समर्थन नहीं करते तो हिंसक और क्रोधित प्रतिक्रियाओं का सामना करना होता। इस प्रकार सवाल यह था, यदि हम उनके साथ नहीं जुड़ते हैं, तो क्या हम उनके हमले का सामना कर सकते हैं? जवाब था नहीं, हम नहीं कर सकते...।'

'अमेरिका ने पाकिस्तान से मांगी थी मदद'

उन्होंने कहा, हालांकि, अमेरिका का समर्थन करने के कई फायदे हैं। आर्मिटेज की ओर से इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर बाद में विवाद खड़ा हो गया था, लेकिन उन्होंने इस बात से इनकार नहीं किया कि पाकिस्तान को अमेरिका के युद्ध प्रयासों में मदद के लिए कहा गया था। जनरल मुशर्रफ ने अपनी किताब में लिखा है कि 13 सितंबर, 2001 को पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत वेंडी चेम्बरलेन ने उन्हें सात मांगों का एक पत्र दिया था, जिसमें ‘ऊपर से उड़ान भरने’ और ‘विमान उतारने’ के अधिकार शामिल थे।

तालिबान सरकार से अलग हो गया था पाकिस्तान

मुशर्रफ ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी सेना को सीमा चौकियों और ठिकानों को सौंपने जैसी अमेरिका की कुछ मांगों का विरोध किया था। उन्होंने लिखा, 'हम अपनी सामरिक संपत्ति को खतरे में डाले बिना अमेरिका को अपने क्षेत्र के ऊपर से उड़ान भरने और विमान उतारने के अधिकारों की अनुमति कैसे दे सकते थे? मैंने केवल एक संकीर्ण उड़ान गलियारे की पेशकश की, जो किसी भी संवेदनशील क्षेत्र से दूर था।' पाकिस्तान ने काबुल में तालिबान सरकार को अपना समर्थन छोड़ दिया और अमेरिका को पाकिस्तान के ऊपर से उड़ान भरने की अनुमति दी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
 20 June 2026
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
 20 June 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
 20 June 2026
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 19 June 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
 19 June 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
 19 June 2026
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
 19 June 2026
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
Advt.