5 महीने बाद अडानी ने खोली हिंडनबर्ग की पोल, कहा-हमारे शेयर गिराकर कमाया मुनाफा

Updated on 27-06-2023 08:55 PM
नई दिल्ली: अडानी समूह (Adani Group) को भारी नुकसान पहुंचाने वाले अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) को लेकर गौतम अडानी (Gautam Adani) ने पोल खोल दी है । अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी (Gautam Adani) ने हिंडनबर्ग को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए उसके मंसूबों पर सवाल उठाया है। अडानी ग्रुप ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अपनी एनुअल रिपोर्ट जारी करते हुए गौतम अडानी ने शेयरहोल्डर्स से कहा कि हिंडनबर्ग ने जानबूझ कर मुनाफा कमाने के मकसद से कंपनी के खिलाफ गलत और भ्रामक रिपोर्ट पेश की थी।

अडानी का पलटवार
गौतम अडानी ने कहा कि कंपनी को बदनाम करने के मकसद से अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म ने जानबूझ कर ये रिपोर्ट जारी की, ताकि कंपनी को नुकसान हो। कंपनी के शेयर लुढ़क जाए और वो शेयरों को जानबूझकर नीचे गिराकर मुनाफा कमाए। हिंडनबर्ग ने सोची समझी साजिश के तहत गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले अपनी रिपोर्ट जारी की, जबकि ये ऐसा वक्त था, जब ग्रुप इतिहास का सबसे बड़ा एफपीओ लाने की तैयारी कर रहा था। हिंडनबर्ग का असली मकसद कंपनी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचकर उसके शेयरों को गिराना था।

गौतम अडानी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के पांच महीने बाद अब खुलकर बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरी तरह से सब्सक्राइब्ड होने के बावजूद हमने एफपीओ को वापस लेने का फैसला लिया, ताकि निवेशकों के हितों की रक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि हमने इस रिपोर्ट के आने के तुरंत बाद उसकी खंडन किया था, लेकिन फिर भी विभिन्न न्यूज और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर झूठी अफवाहें, कहानियों फैलाई गई, जिसके चलते कंपनी को भारी नुकसान हुआ। कंपनी को मुश्किल का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि हिंडनबर्ग की झूठी रिपोर्ट के चलते सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई। जिसे समूह द्वारा कोई रेगूलेटरी फेल्योर नहीं मिला। सेबी को अभी अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। हमें अपने गवर्नेंस और डिस्क्लोजर स्टैंडर्ड को लेकर आश्वस्त हैं। गौरतलब है कि 24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी समूह पर मनी लॉन्ड्रिंग से लेकर शेयर मैनिपुलेशन, फ्रॉड ट्रांजेक्शन, अकाउंटिंग फ्रॉड जैसे गंभीर आरोप लगाए। इस रिपोर्ट के कारण कंपनी को बड़ा नुकसान हुआ। कंपनी का मार्केट कैप धड़ाम हो गया। गौतम अडानी का नेटवर्थ इतना गिरा कि वो दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर से खिसककर 35वें नंबर पर पहुंच गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.