2 महीने बाद पति को देख सीने से लिपट गईं Aishwarya Sharma , 'खतरों के खिलाड़ी 13' की फाइनलिस्ट बन चुकी हैं पाखी!

Updated on 05-07-2023 09:12 PM
रोहित शेट्टी के रियालिटी स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। 2 महीने बीत जाने के बाद अब कंटेस्टेंट्स अपने घर लौट आए हैं। खबरें तो ये भी हैं कि 'गुम हैं किसी के प्यार में' एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा तो फाइनलिस्ट भी बन चुकी हैं। खैर इस बारे में अभी तक ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर 'पाखी' उर्फ ऐश्वर्या शर्मा का प्यारा सा वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पति नील भट्ट को कई दिन बाद देखकर बच्चों की तरह सीने से लिपटी गईं। आइए दिखाते हैं दोनों का क्यूट सा वीडियो।

सोशल मीडिया पर 'खतरों के खिलाड़ी 13' के कई कंटेस्टेंट्स के वीडियो सामने आए हैं। शिव ठाकरे से लेकर Aishwarya Sharma तक को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। पिछले कई दिनों से ये सभी कलाकार कैपटाउन में शो की शूटिंग कर रहे थे। अब जब ये इंडिया लौटे तो इन्हें को लेने के लिए इनकी फैमिली भी पहुंची। ऐश्वर्या को लेने उनके पति और 'गुम हैं किसी के प्यार में' के उनके को-स्टार रहे नील भट्ट रिसीव करने पहुंचे।

नील भट्ट ने दिया वाइफ ऐश्वर्या को सरप्राइज

वीडियो देख ऐसा लग रहा है कि नील भट्ट ने वाइफ को सरप्राइज दिया। वह अचानक एयरपोर्ट पर उन्हें बिन बताए पहुंचे। ऐसे में अचानक पति को इतने दिन बाद देखने पर वह इमोशनल हो गईं। वह नील के सीने से लिपट गईं। वहीं नील भी ऐश्वर्या को किस करते दिख रहे हैं। ये वीडियो फैंस के बीच वायरल हो रहा है।

'खतरों के खिलाड़ी 13' के कंटेस्टेंट्स

'खतरों के खिलाड़ी 13' इसी महीने 15 जुलाई 2023 से प्रीमियर के लिए तैयार है। इस बार रूही चतुर्वेदी, रश्मीत कौर, अंजुम फकीह, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, ऐश्वर्या शर्मा, डिनो जेम्स से लेकर डेजी शाह जैसे स्टार्स ने हिस्सा लिया।

'खतरों के खिलाड़ी 13' के टॉप 3 फाइनलिस्ट

Khatron Ke Khiladi 13 Finalist: 'खतरों के खिलाड़ी 13' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि शो को तीन फाइनलिस्ट भी मिल चुके हैं। चर्चा है कि ऐश्वर्या शर्मा, डिनो जेम्स और अरिजीत तनेजा टॉप 3 में शामिल हो गए हैं। हालांकि इन खबरों पर फिलहाल औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.