1 घंटे में 249 कप चाय बनाकर अफ्रीकी महिला गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नाम

Updated on 20-10-2022 05:32 PM

चाय पीने के शौकीन तो कई मिल जाएंगे, लेकिन चाय बनाने का ऐसा शौक, जो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) में नाम दर्ज करा दे, यह आपने पहले कभी नहीं देखा या सुना होगा, लेकिन हाल ही में ऐसा हुआ है. दरअसल, यह कारनामा कर दिखाया है दक्षिण अफ्रीकी नागरिक इंगार वैलेंटाइन (Ingar Valentyn) ने, जिन्होंने 1 घंटे में इतनी कप (woman make 249 cup tea in 1 hour) चाय बना ली कि उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया. यूं तो दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जो अपने अजीबोगरीब हुनर से लोगों को हैरान कर देते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनकी काबिलियत के बल पर वे अपना वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने का जुनून रखते हैं.

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (GWR) की वेबसाइट के अनुसार, साउथ अफ्रीका की इनगर वैलेनटिन ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है. इनगर ने एक घंटे में 249 कप रूइबोस चाय बनाई बनाकर हर किसी को हैरान कर दिया है. दरअसल, एक यह लाल हर्बल चाय है, जो दक्षिण अफ्रीका में पायी जाने वाली एस्पालाथस लीनियरिस पौधे की पत्तियों से बनती है. उन्होंने रूइबोस के तीन स्वाद वाली चाय बनाई, जिसमें इसका मूल स्वाद तो शामिल था ही, वनिला और स्ट्राबेरी फ्लेवर भी था.

बताया जा रहा है कि, साल 2018 में जब साउथ अफ्रीका के वुपर्थल में लोग नए साल के स्वागत में जुटे थे, उस दौरान कई लोग ऐसे भी थे, जो गम में डूबे हुए थे. दरअसल, उस समय पहाड़ों पर स्थित जंगल में आग लग गई थी, जो धीरे-धीरे फैलते हुए रिहायशी इलाकों तक पहुंच चुकी थी, जिसमें करीब 200 लोग अपना बहुत कुछ खो चुके थे. इस आग में कई घर जल चुके थे, जिसके चलते कई लोग बेघर भी हो गए थे. बताया जा रहा है कि, उन लोगों में इनगर भी शामिल थीं. आग में इनगर के घर के अलावा तमाम वो गेस्ट हाउस भी जलकर राख हो गए, जिसका संचालन इनगर पर्यटन विभाग में रहते हुए करती थीं.

इस हादसे के करीब चार साल बाद तक इनगर खुद को वापस उस मुकाम पर खड़ा करने की कई बार कोशिश करती रहीं. इनगर चाहती थीं कि, उनके शहर का नाम फिर से एक पर्यटल स्थल के तौर पर जाना जाये, जिसके लिए वह निरंतर कोशिश करती रहीं. यही वजह थी कि, उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बारे में सोचा, ताकि उनके शहर का नाम हो सके और यही हुआ इनगर की कोशिश रंग लाई. उन्होंने एक घंटे में सबसे ज्यादा कप चाय बनाकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम दर्ज किया.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
 16 June 2026
बेंगलुरु : कर्नाटक हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि किसी बैंक के पास आधिकारिक निर्देशों में तय सीमा से ज्यादा फंड फ्रीज करने का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने…
 16 June 2026
अहमदाबाद: केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून में समय पर दस्तक दी थी। इसके बाद केरल और तमिलनाडु में बारिश की शुरुआत हुई थी लेकिन झमाझम बारिश से पहले ही मॉनसून की…
 16 June 2026
कोलकाता : नॉर्थ कोलकाता के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने भले ही 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) जॉइन कर ली हो, लेकिन उनकी पत्नी और पांच बार की MLA नयना…
 15 June 2026
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार से उड़ान सेवाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन एयरपोर्ट पर कुल आठ उड़ानों का संचालन किया…
 15 June 2026
चेन्नई: मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु की महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। सीएम विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार ने 'कलैगनार महिला अधिकार अनुदान योजना' को जारी रखा…
 15 June 2026
मुंबई : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरी…
 15 June 2026
नई दिल्ली/पेरिस/ब्रातिस्लावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो देशों के दौरे के दूसरे फेज में रविवार रात 2:18 बजे स्लोवाकिया पहुंचे। वह यहां 16 जून तक हैं। राजधानी ब्रातिस्लावा में विदेश और…
 15 June 2026
कोलकाता, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी कोलकाता में ईडी ऑफिस पहुंच गए हैं। ईडी अभिषेक से कैश-फॉर-स्कूल-जॉब स्कैम में पूछताछ की जा रही है। उन्हें 3 जून को नोटिस जारी कर 15…
Advt.