अफ्रीकी बब्बर शेर दहाड़ेंगे या पाकिस्तान करेगा शिकार, जानें चेन्नई की पिच रिपोर्ट

Updated on 26-10-2023 01:46 PM
चेन्नई: विश्व कप में एक तरह से अब डेथ रेस शुरू हो चुकी है। कुछ टीमें ऐसी हैं, जिन्हें एक हार सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर सकती है। उनमें से एक है पाकिस्तान। बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम का अगला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में साउथ अफ्रीका से है। साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज लगातार विध्वंसक बैटिंग कर रहे हैं। नीदरलैंड मैच को छोड़ दिया जाए तो उसने हर टीम को तबाह किया। अब जब पाकिस्तान उसके सामने होगा तो वह हर हाल में बर्बाद होने से बचना चाहेगा।

उसकी जीत या हार में सबसे अहम होगा कि वह चेन्नई की पिच को कितना समझ पाता है। इसी मैदान पर उसकी अफगानिस्तान से भिड़ंत हुई थी और उसे हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद दुनियाभर में उसे आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। यह उसकी तीसरी हार है। अब यहां से उसकी मुश्किलें बढ़ती जाएंगी।

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच की बात करें तो यह संतुलित पिच है। पिछले 20 मैचों में इस स्थान पर पहली पारी का औसत स्कोर 221 रन है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने अपने 50% मैच जीते हैं, इसलिए यहां टॉस से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। टॉस जीतने वाली टीम मैच के दिन मैदान की स्थिति के आधार पर बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने का निर्णय ले सकती है। यह स्थान तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों के लिए समान रूप से उपयुक्त है। पिछले मैच में भी यह देखने को मिला था। अफगानिस्तान के राशिद खान का जादू नहीं चला था, लेकिन नूर ने 3 विकेट झटके थे।

एमए चिदम्बरम स्टेडियम चेन्नई की मौसम रिपोर्ट
तापमान 63% आर्द्रता के साथ 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 4.76 मीटर/सेकंड की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है। एक तरह से यह क्रिकेट के लिहाज से शानदार है। यहां देखने वाली बात है कि शाहीन अफरीदी अपने रफ्तार से कमाल करते हैं या फिर रबाडा मैदान मारते हैं। दोनों टीमों के पास अच्छे बैट्समैन हैं। एक ओर बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान हैं तो दूसरी ओर डि कॉक और क्लासेन गजब फॉर्म में हैं।

पाकिस्तान टीम: मोहम्मद रिजवान, इफ्तिखार अहमद, फखर जमां, मोहम्मद नवाज, बाबर आजम, इमाम-उल-हक, उसामा मीर, आगा सलमान, सऊद शकील, हसन अली, अब्दुल्ला शफीक, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद , हारिस रऊफ, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद वसीम और जमान खान।

दक्षिण अफ्रीका टीम: रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, टेम्बा बावुमा, रासी वैन डेर डुसेन, क्विंटन डि कॉक, तबरेज शम्सी, केशव महाराज, लिजाड विलियम्स, हेनरिक क्लासेन, कागिसो रबाडा, एडेन मार्करम, एंडिले फेहलुकवायो, लुंगी एंगिडी, गेराल्ड कोएट्जे और मार्को जानसेन।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.