भारत और चीन के बीच अखाड़ा बना अफ्रीका, ड्रैगन की 'खजाने' पर नजर, जयशंकर ने भी कसी कमर

Updated on 06-07-2023 07:06 PM
जंजीबार: तंजानिया का एक छोटा सा टापू देश जंजीबार, पूर्वी मध्‍य अफ्रीका से इसकी दूरी करीब 35 किलोमीटर है। हिंद महासागर पर स्थित इस द्वीप की रणनीतिक अहमियत काफी ज्‍यादा है। भारत के विदेश मंत्री जयशंकर इस समय इस द्वीप के दौरे पर हैं। जंजीबार वह जगह है जिस पर चीन की भी नजरें हैं। न केवल जंजीबार बल्कि पूरा अफ्रीका ही इस समय चीन की लालच भरी निगाहों में शामिल हो गया है। इसकी वजह है यहां पर मौजूद वह खजाना जो न केवल चीन को बल्कि पूरी दुनिया को मालामाल कर सकता है। जयशंकर का तंजानिया दौरा भारत की तरफ से उठाया गया वह रणनीतिक कदम है जो यहां पर बढ़ते चीनी प्रभुत्‍व को कमजोर कर सकता है।


अफ्रीका में सोना से लेकर हीरा तक
अफ्रीका दुनिया की वह जगह है जहां पर दुनिया का 40 फीसदी सोना और 90 प्रतिशत तक क्रोमियम और प्लैटिनम मौजूद है। प्‍लैटिनम को व्‍हाइट गोल्‍ड भी कहते हैं। इसके अलावा दुनिया में कोबाल्ट, हीरे और यूरेनियम का सबसे बड़ा भंडार अफ्रीका में है। सोने और हीरे की खदानों के लिए अफ्रीका पूरी दुनिया में मशहूर है। चीन अब दुनिया में मिनरल्‍स की तलाश में लग गया है। चीन में तांबा, जस्ता, निकिल और कई और मिनरल्‍स की सप्‍लाई पूरी नहीं हो पा रही है। चीनी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी प्रमुख खनिजों की सप्‍लाई में अफ्रीका बड़ी भूमिका अदा कर रहा है।

अफ्रीका पर निर्भर चीन
खनिजों के मामले में, चीन अपने कोबाल्ट आयात के लिए सब-सहारा अफ्रीका पर निर्भर है। मैंगनीज के लिए दक्षिण अफ्रीका और घाना पर उसकी निर्भरता बढ़ती जा रही है। सब-सहारा वह क्षेत्र है जो लकड़ी और क्रोमियम की बड़ी सप्‍लाई करता है। यह दोनों ही चीजें चीन के ग्‍लोबल आयात का करीब सातवां हिस्सा है। हालांकि लौह अयस्क और तांबे के आयात में अफ्रीका अभी छोटा क्षेत्र है। चीन ने जाम्बिया, तंजानिया और मोजाम्बिक सहित मध्य दक्षिणी अफ्रीका के खनन क्षेत्र में रुचि दिखाई है। यह क्षेत्र तांबा, लोहा, सोना, मैंगनीज और अन्य आधार धातुओं से समृद्ध है।

तंजानिया में आईआईटी
कई अफ्रीकी देश इस समय चीनी कर्ज के जाल में फंसे हुए हैं। पिछले दिनों जयशंकर ने कहा था, 'भारत मानता है कि अफ्रीका के साथ एक वि‍कासशील साझेदारी जरूरतों और प्राथमिकताओं पर आधारित हो।' उन्‍होंने भारत को अफ्रीका का लंबा साझीदार करार दिया था। भारत ने अब तक अफ्रीकी देशों को 12.4 अरब डॉलर का रियायती ऋण दिया है। जंजीबार में भारत की तरफ से एक वॉटर सप्‍लाई प्रोजेक्‍ट भी शुरू होने वाला है। इसके अलावा जंजीबार में इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी (आईआईटी) का पहला ग्‍लोबल कैंपस भी खुलने वाला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.