दिल्ली में अफगानिस्तान को मिला खूब प्यार, मुजीब के गले लगकर रोने लगा बच्चा, भावुक कर देगा वीडियो
Updated on
17-10-2023 10:24 AM
दिल्ली: अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच बीते रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में अफगानिस्तान ने कमाल कर दिया। उन्होंने इस वर्ल्ड कप का पहला उलटफेर किया। अफगानिस्तान ने मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड को 69 रन से हराकर इतिहास रच दिया। उनकी इस जीत से हर कोई दंग रह गया। इंग्लैंड के सामने अफगानिस्तान की टीम काफी ज्यादा कमजोर है। लेकिन जिस तरह का अफगानी टीम ने करेक्टर दिखाया , वह तारीफ के काबिल था। वहीं अफगानिस्तान की इस जीत के बाद मैदान पर एक ऐसा पल देखने को मिला, जो शायद आपके दिल को छूले।मुजीब उर रहमान के गले लगकर रोया अफगानी बच्चा
अफगानिस्तान के लिए यह जीत किसी जादू से कम नहीं थी। एक समय था जब अफगानिस्तान का इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई अस्तित्व नहीं था। लेकिन अब उन्होंने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को हरा दिया। यह अपने आप में एक बड़ी बात है। वहीं अफगानिस्तान की इस जीत पर एक छोटा अफगानी बच्चा इमोशनल हो गया और मैच के हीरो रहे मुजीब उर रहमान के गले लगकर रोने लगा। रहमान ने उन्हें कसकर गले लगा लिया। छोटे बच्चे की यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आपको बता दें कि यह छोटा लड़का 1100 किलोमीटर ट्रेवल कर यह मैच देखने आया था। अफगानिस्तान की यह जीत देख वह इतना ज्यादा भावुक हो गया कि उसके आंसू रुक नहीं पाए।