भोपाल पढ़ने आया अफगानी नागरिक जनवरी से लापता, एक साल पहले हो गया था वीजा एक्सपायर

Updated on 05-03-2025 12:49 PM
भोपाल। भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र के सागर ग्रीन हिल्स स्थित अमरनाथ कॉलोनी में रह रहा 24 वर्षीय अफगानी नागरिक सैयद राशिद सादत दो माह से लापता है। वह जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता का छात्र रह चुका है। कोलार थाना पुलिस ने उस पर वीजा खत्म होने के बाद अवैध रूप से रहने को लेकर एफआइआर दर्ज की है।स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि सादत को जनवरी 2025 के बाद से इलाके में नहीं देखा गया है। जांच में पता चला कि उसका वीजा 25 मार्च 2024 को समाप्त हो गया था। इसके बाद से वह अवैध रूप से भारत में रह रहा था। इस आधार पर कोलार थाना पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।

भोपाल में रहकर कर रहा था नौकरी

  • कोलार थाने के एसआइ मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि वह दिल्ली में कहीं छिपा हो सकता है। इस मामले को लेकर दिल्ली और अन्य संभावित स्थानों पर भी छानबीन की जा रही है। युवक के लापता होने और वीजा उल्लंघन के कारण यह मामला गंभीर बन गया है।
  • सैयद राशिद सादत 2019 में स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत भोपाल में पढ़ाई के लिए आया था। उसके बाद उसने स्नातक और स्नाकोतर किया और फिर नौकरी भी शुरू कर दी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.