कोविड-19 और इनफ्लुएंजा पर एडवाइजरी जारी

Updated on 26-03-2023 07:08 PM

केन्द्र सरकार की 10 मार्च और 16 मार्च को जारी गाइडलाइन के तारतम्य में राज्य सरकार ने कोविड-19 और इनफ्लुएंजा से बचाव के लिये संयुक्त एडवाइजरी जारी की है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार देश में मध्य फरवरी के बाद से, कोविड-19 के मामलों में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। देश के कुछ राज्यों में सक्रिय कोविड-19 के मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं। केरल में 26.4 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 21.7, गुजरात में 13.9, कर्नाटक में 8.6 और तमिलनाडु में 6.3 प्रतिशत मामले रिपोर्ट किये गये। इसको ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार द्वारा सभी राज्यों को आईएलआई/एसएआरआई केसेस की मॉनिटरिंग किये जाने के संबंध में निर्देश जारी किये गये हैं।

इनफ्लुएंजा एवं कोविड-19 के लक्षण लगभग समान है। अत: कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करने की सलाह दी गई है। इन रोगों के संचरण को सीमित करने के लिए, विशेष रूप से श्वसन और हाथ की स्वच्छता के पालन के बारे में सामुदायिक जागरूकता बढ़ाना महत्वपूर्ण है। इसमें विशेष रूप से सह-रुग्ण व्यक्तियों और बुजुर्गों को भीड़भाड़ और बंद स्थानों से बचना है। स्वास्थ्य की देखभाल करने वाले चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ रोगियों और उनके परिचारकों को मास्क पहनना है।

भीड़भाड़ वाली और बंद जगहों पर मास्क पहनना, छींकते या खाँसते समय नाक और मुँह को ढँकने के लिए रूमाल/टिश्यू का इस्तेमाल करना है। हाथों की स्वच्छता बनाए रखना/हाथों को बार-बार धोना है। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से परहेज करना है। जाँच को बढ़ावा देना और लक्षणों की जल्द जानकारी देना है। साँस की बीमारियों से पीड़ित होने पर व्यक्तिगत संपर्क को सीमित करना है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारियों को दवाओं, बिस्तरों एवं आईसीयू बेड सहित अस्पताल की तैयारियों का जायजा लेना भी उपयोगी होगा।

केन्द्र सरकार की पूर्व में जारी की गई गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए, आईडीएसपी के द्वारा आईएलआई/एसएआरआई केसेस की मॉनिटरिंग करना अनिवार्य है। साथ ही हॉस्पिटल में कोविड-19 से संबंधित सभी प्रकार की तैयारियों के संबंध में भी एडवाइजरी और निर्देश जारी किए गए हैं। आईसीयू बेड, आईसीयू, मेडिकल इक्विपमेंट्स और टीकाकरण का इंतजाम रखने के निर्देश हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.