कापी-किताब और यूनिफार्म को लेकर पालकों को लूट रही दुकानों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, दो दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई

Updated on 04-04-2024 11:05 AM
भोपाल। जिले में स्कूलों के साथ मिलकर कोर्स, कापी और ड्रेस बेचकर पालकों को लूटने वाले दुकानदारों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।पिछले दिनों सामने आईं शिकायतों पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने संज्ञान लेते हुए सभी जिला कलेक्टर को कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसी के बाद कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया। यह टीम बुधवार को एमपीनगर स्थित बुक्स एंड बुक्स व स्नेह बुक सेंटर पर पहुंची। जहां निरीक्षण के दौरान पता चला कि स्नेह बुक सेंटर पर 11 और बुक्स एंड बुक्स पर पांच स्कुलों का कोर्स, यूनिफार्म और कापियां सहित अन्य शिक्षण सामग्री प्रिंट रेट पर बेची जा रही थी।वहीं दुकान पर मौजूद पालकों ने बताया कि कुछ स्कूलों की कापी-किताबें सिर्फ स्नेह बुक सेंटर पर ही मिलती है। टीम ने पंचनामा तैयार कर जांच प्रतिवेदन बनाकर डीईओ के माध्यम से एसडीएम लक्ष्मीकांत खरे व कलेक्टर को भेज दिया है। इसके आधार पर स्कूल प्रबंधन और बुक सेलर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पिछले दिनों नवदुनिया ने भी बुक सेलर और स्कूलों की मिलीभगत के खिलाफ प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की थीं।

आनंद विहार स्कूल के बाहर दी थी दुकानदार की पर्ची

एसडीएम एमपी नगर के निर्देशन में सहायक संचालक स्कूल शिक्षा एनके अहिरवार, प्राचार्य डा. अभिषेक बैस व प्राचार्य वंदना शुक्ला की टीम एमपी नगर स्थित बुक्स एंड बुक्स स्टेशनरी पर पहुंची। यहां अशासकीय आनंद विहार स्कूल तुलसी नगर, केंद्रीय विद्यालय एवं सेंट मेरी स्कूल की पुस्तकें पालकों को प्रिंट रेट पर दी जा रही थीं। टीम को 25वीं बटालियन निवासी रेखा पवार ने बताया कि आंनद विहार स्कूल के बाहर दुकानदार की पर्ची दी गई थी कि पुस्तकें इस दुकान से ही खरीदें। सेंट मेरी स्कूल के छात्र विताशु के पालकों ने बताया कि पुस्तकें बुक्स एण्ड बुक्स स्टेशनरी से ही खरीदना है। बुक्स एण्ड बुक्स स्टेशनरी, एमपी नगर जोन टू में किताबों के अलावा स्कूलों के नाम प्रिंट कराई हुई ड्रेस मटेरियल मौके पर पाई गई। जिसमें पेंट, शर्ट, बेग आदि सामग्री थी। यह सामग्री केंद्रीय विद्यालय, आंनद विहार, इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, जीवीएन नोबल स्कूल, गोविंदपुरा के नाम प्रिंट थे। इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की टीशर्ट, जीवीएन ग्लोबल स्कूल गोविन्दपुरा का ट्रेक सूट, आंनद विहार का जैकेट, केंद्रीय विद्यालय की शर्ट भी मिली।

11 स्कूलों का कोर्स स्नेह बुक सेंटर पर

न्यू स्नेह बुक सेंटर एमपी नगर जोन वन में 11 अशासकीय विद्यालयों की पुस्तकें दुकान से बेची जा रही थी। इन अशासकीय विद्यालयों में आईडियल स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल, आई स्कूल, लीलावती स्कूल, बैंक आफीसर्स स्कूल, वल्र्ड वे स्कूल, जीव्हीएन स्कूल, एलडीएस, होली क्रास, कम्बाइंड स्कूल, सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय की पुस्तकें इस बुक सेंटर से पालकों को दी जा रही हैं। विद्यार्थियों व पालकों ने टीम को बताया कि किताबों में कोई छूट नहीं है। जबकि दुकानदार का कहना था कि 25 प्रतिशत छूट दी जा रही है। पालकों ने यह भी बताया एनसीईआरटी की बुक्स चलाई जाए, तो समस्या का समाधान हो सकता है।

डीईओ ने बनाई जांच के लिए कमेटी

कलेक्टर के निर्देश के बाद अब डीईओ अंजनी कुमार त्रिपाठी ने जांच कमेटी व काल सेंटर बनाया है। काल सेंटर के प्रभारी एडीपीसी एके विजयवर्गीय होंगे। काल सेंटर में कोई भी पालक शिकायत कर सकता है। इसके साथ ही बुक सेंटर व स्कूलों की जांच के लिए तीन अलग-अलग कमेटी गठित की गई है। एक टीम में बीईओ आरएन श्रीवास्त्री, दूसरी टीम में प्राचार्य अमृत सिंह व तीसरी टीम में प्राचार्य एसके उपाध्याय होंगे।

पालकों को राहत मिलने की उम्मीद

एसडीएम की कार्रवाई के बाद प्रतिवेदन कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को पेश किया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। हालांकि अब तक हुई कार्रवाई से पालकों को कोई राहत नहीं मिली है। पालकों का कहना है कि बीस पेज की बुक तीन सौ से पांच सौ रुपए तक में बेची जा रही है, जबकि इसकी कीमत डेढ़ सौ से अधिक नहीं है। रेट कम होने के बाद ही पालकों को राहत मिल सकती है।

दुकानदार ने टीम को बताई ड्रेस की दरें

इटरनेशनल पब्लिक स्कूल मिसरोद की टीशर्ट 26 इंच - 418 रुपये

- जीवीएन ग्लोबल स्कूल गोविंदपुरा का ट्रेक सूट 34 इंच - 1230 रुपये

- आनंद विहार तुलसी नगर का जैकेट 36 इंच - 720 रुपये

- केंद्रीय विद्यालय शर्ट 34 इंच - 387 रुपये

जांच टीमें एमपी नगर स्थित बुक्स एंड बुक्स व स्नेह बुक सेंटर पर जांच करने पहुंची थीं। इन दुकानों पर मोनो लगी ड्रेस व कई स्कूलों की किताबें मिल रही थीं। पालकों ने भी शिकायत की है, जिसके आधार पर जांच प्रतिवेदन तैयार कर एसडीएम एमपीनगर लक्ष्मीकांत खरे को भेज दिया गया है।

- अंजनी कुमार त्रिपाठी, जिला शिक्षा अधिकारी, भोपाल


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.