अवैध अफीम खेती पर प्रशासन सख्त

Updated on 24-03-2026 12:25 PM

धमतरी।  प्रदेश में अवैध रूप से अफीम की खेती के कुछ मामलों के सामने आने के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इस संबंध में आयुक्त, भू-अभिलेख छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर अपने-अपने जिलों में संभावित क्षेत्रों का सर्वे कर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रमाण-पत्र सहित 15 दिवस के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त निर्देशों के परिपालन में धमतरी कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपर कलेक्टर (भू-अभिलेख) को जिले में व्यापक सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके तहत इंदिरा देवहारी, अपर कलेक्टर एवं मनोज मरकाम, प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख द्वारा ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पटवारी, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार, एसडीएम, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी तथा उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर क्षेत्रवार सर्वे कार्य की समीक्षा की गई।

सभी संबंधित अमले द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में गहन निरीक्षण एवं सर्वेक्षण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार धमतरी जिले में कहीं भी अवैध रूप से अफीम की खेती नहीं पाई गई है, यह जिले के लिए प्रसन्नता की बात है ।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि “जिले में कानून व्यवस्था एवं कृषि गतिविधियों की सतत निगरानी प्रशासन की प्राथमिकता है। अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः रोक लगाने के लिए सभी विभागों के समन्वय से कार्य किया जा रहा है। वर्तमान सर्वे में जिले में कहीं भी अफीम की अवैध खेती नहीं पाई गई है, जो कि सकारात्मक संकेत है। आगे भी सतर्कता बनाए रखते हुए नियमित निरीक्षण एवं जनजागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।” जिला प्रशासन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसानों को वैध फसलों की ओर प्रोत्साहित करते हुए उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए, जिससे कृषि क्षेत्र में सकारात्मक और सुरक्षित वातावरण बना रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.