आदित्य विक्रम बिड़ला... देश के पहले उद्योगपति जिन्होंने विदेश में पहुंचाया कारोबार, जन्मदिन पर जानें खास बातें

Updated on 14-11-2024 01:00 PM
नई दिल्ली: आदित्य बिड़ला ग्रुप को कौन नहीं जानता। यह ग्रुप आज देश के बड़े उद्योग घरानों में एक है। इस ग्रुप की शुरुआत भी बहुत खास रही है। इस ग्रुप को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का श्रेय आदित्य विक्रम बिड़ला को जाता है। आदित्य विक्रम बिड़ला इस ग्रुप के मौजूदा चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के पिता थे। विक्रम बिड़ला देश के ऐसे शख्स थे जो कारोबार को देश के बाहर लेकर गए।

आदित्य विक्रम बिड़ला का जन्म 14 नवंबर 1943 को एक व्यापारी घराने में हुआ था। उनके पिता बसंत कुमार थे। बसंत कुमार कॉटन, पॉलिस्टर आदि कारोबार से जुड़े हुए थे। ऐसे में कारोबार की बारीकियां सीखने में विक्रम बिड़ला को बहुत ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। अक्टूबर 1995 में मात्र 51 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। आज उनके जन्मदिन पर जानें कि उन्होंने ग्रुप को किस प्रकार नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और उनके बिजनस मंत्र क्या थे।

अमेरिका से की इंजीनियरिंग


विक्रम बिड़ला ने कोलकाता के सेंट जेवियर कॉलेज से पढ़ाई की थी। इसके उन्होंने अमेरिका की प्रतिष्ठित मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी से केमिकल इंजीनियरिंग में डिग्री ली। पढ़ाई के बाद वह 1965 में भारत लौट आए और परिवार के टेक्सटाइल कारोबार से जुड़ गए।

विदेश में फैलाया कारोबार


बिड़ला ग्रुप के कारोबार को विदेश तक फैलाने में विक्रम बिड़ला का बड़ा योगदान माना जाता है। 24 साल की उम्र में उन्होंने ग्रुप का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया था। साल 1969 में उन्होंने इंडो-थाई सिंथेटिक कंपनी लिमिटेड की स्थापना की। यह इस ग्रुप की पहली ऐसी कंपनी थी जो विदेश में थी। इसके बाद साल 1973 में इन्होंने स्पन यार्न बनाने के लिए पीटी एलिगेंट टेक्सटाइल की स्थापना की। यह ग्रुप का इंडोनेशिया में पहला वेंचर था।

विक्रम बिड़ला के कारोबार को सिर्फ टेक्सटाइल तक ही सीमित नहीं रखा। उन्होंने ऑइल सेक्टर में भी कदम रखा। साल 1977 में उन्होंने पैन सेंचुरी एडिबल ऑइल को मलेशिया में शुरू किया। यह बाद में दुनिया का सबसे बड़ी सिंगल लोकेशन पाम ऑइल रिफाइनरी बन गई। इसके अलावा इन्होंने कई और बिजनस को विदेशों तक पहुंचाया। उन्होंने देश के बाहर 19 कंपनियों की स्थापना की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.