आदि कर्मयोगी अभियान : ट्रायबल विलेज विजन का वाचन एवं अनुमोदन का कार्य पूर्ण

Updated on 10-10-2025 12:24 PM

बालोद। केन्द्र सरकार द्वारा शुरू किए गए महत्वाकांक्षी आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिले के चयनित सभी 186 ग्रामों के लिए ट्रायबल विलेज विजन का वाचन एवं अनुमोदन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके अंतर्गत जिले के चयनित 186 ग्रामों के लिए संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालयों में आयोजित विशेष ग्राम सभा के माध्यम से बुधवार 08 अगस्त तक ट्रायबल विलेज विजन का वाचन एवं अनुमोदन का कार्य पूरा कर लिया गया है। जिससे कि निवासरत जनजातीय परिवार के लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने तथा इन ग्रामों में बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा सके। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग  विजय सिंह कंवर ने बताया कि जिले के चयनित सभी 186 गांवों के लिए ट्रायबल विलेज विजन का वाचन एवं अनुमोदन का कार्य पूरा होेने के पश्चात् विकासखण्ड स्तर पर संबंधित गांवों में निवासरत जनजातीय परिवार के लोगों एवं आवश्यकताओं के अनुरूप आज 09 अक्टूबर को जानकारी एकत्रित करने का कार्य प्रारंभ हो चूका है। आज जनपद पंचायत मुख्यालयों में संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं वांलिंटियरों द्वारा जानकारी एकत्र करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि विकासखण्ड स्तर पर जानकारी एकत्र करने का कार्य पूरा होनेे के पश्चात् जिला स्तर पर जानकारी संकलित होेने पर राज्य शासन को प्रेषित किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
 20 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव के अंतिम दिवस रविवार को धर्म, तप और भक्ति का…
 20 September 2026
रायपुर । उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने शनिवार को सभी परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंताओं, मंडलों के अधीक्षण अभियंताओं और संभागों के कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर…
 20 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जीरामजी) का प्रभावी क्रियान्वयन…
 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
Advt.