अपर मुख्य सचिव पिंगुआ ने प्रशिक्षण सह उत्पादन केन्द्र का किया अवलोकन

Updated on 03-03-2026 12:58 PM

दंतेवाड़ा। अपर मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ ने सोमवार को दंतेवाड़ा प्रवास पर राष्ट्रीय हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद द्वारा संचालित प्रशिक्षण-सह-उत्पादन केंद्र का अवलोकन किया। 

इस दौरान उन्होंने केंद्र में संचालित फैशन डिजाइन, हैंडलूम एवं पावरलूम से संबंधित प्रशिक्षण गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की तथा अधिकारियों से चर्चा कर प्रशिक्षण की वर्तमान संरचना, कौशल विकास की प्रक्रिया और प्रशिक्षण उपरांत रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान अपर मुख्य सचिव ने केंद्र की दीर्घकालीन स्थिरता एवं भविष्य की कार्ययोजना पर विशेष जोर दिया। उन्होंने उत्पादन इकाई का अवलोकन करते हुए प्रशिक्षुओं द्वारा निर्मित वस्त्र एवं अन्य उत्पादों को देखा और उनकी गुणवत्ता की सराहना की। अधिकारियों ने बताया कि “माई जी वेलफेयर सोसाइटी” का गठन किया जा चुका है, जिसके माध्यम से उत्पादन इकाई को सुदृढ़ एवं स्थायी रूप से स्थापित किया जाएगा तथा उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव पिंगुआ ने लाइवलीहुड कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित विभिन्न ट्रेडों का निरीक्षण किया और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुनर्वासितों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा केवल प्रशिक्षण प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात वे स्वयं का उद्यम स्थापित कर सम्मानजनक आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने पुनर्वासितों को वेलकम किट वितरित कर उन्हें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उल्लेखनीय है कि केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुनर्वासितों की दिनचर्या अनुशासित एवं उद्देश्यपूर्ण है। प्रतिदिन प्रातः व्यायाम और योग के साथ दिन की शुरुआत होती है, जिसके बाद निर्धारित समयानुसार सैद्धांतिक और प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षुओं को वस्त्र निर्माण, डिजाइनिंग, करघा संचालन, सिलाई-कढ़ाई, उत्पाद गुणवत्ता प्रबंधन तथा विपणन से संबंधित व्यवहारिक जानकारी प्रदान की जा रही है। दोपहर पश्चात उत्पादन इकाई में उन्हें बाजार उन्मुख उत्पाद तैयार करने का अभ्यास कराया जाता है, जिससे वे वास्तविक कार्य परिस्थितियों का अनुभव प्राप्त कर सकें। साथ ही व्यक्तित्व विकास, वित्तीय साक्षरता एवं उद्यमिता से जुड़े सत्रों के माध्यम से उन्हें स्वरोजगार के लिए भी तैयार किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण-सह-उत्पादन केंद्र पुनर्वासितों के पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभर रहा है, जो उन्हें आत्मविश्वास, कौशल और सम्मानजनक जीवन की नई राह प्रदान कर रहा है। इस दौरान आईजी बस्तर सुन्दरराज.पी, पुलिस अधीक्षक गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर राजेश पात्रे तथा डीएसपी नसीर सिद्दीकी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.