अडानी के तारणहार ने जीएमआर एयरपोर्ट्स में खरीदा हिस्सा, 14 साल के हाई पर शेयर

Updated on 09-12-2023 02:12 PM
नई दिल्ली: हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद जब निवेशक गौतम अडानी (Gautam Adani) से मुंह मोड़ रहे थे तो जीक्यूजी पार्टनर्स (GQG Partners) ने उनका हाथ थामा था। राजीव जैन की इस कंपनी ने अडानी ग्रुप की कई कंपनियों में भारी निवेश किया था और आज उन्हें इसका जबरदस्त फायदा मिला है। जीक्यूजी पार्टनर्स ने अब जीएमआर एयरपोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर (GMR Infrastructure) में करीब पांच फीसदी हिस्सेदारी 1672 करोड़ रुपये में खरीदी है। कंपनी ने यह हिस्सेदारी ओपन मार्केट से खरीदी है। बल्क डील डेटा के मुताबिक जीक्यूजी पार्टनर्स एमरजिंग मार्केट्स फंड ने 92,636,787 शेयर और गोल्डमैन सैश जीक्यूजी पार्टनर्स इंटरनेशनल अपॉरच्यूनिटीज फंड ने 19,02,45,637 शेयर खरीदे।

यह खरीदारी 59.09 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से की गई जो स्टॉक के पिछले दिन के बंद भाव से 4 परसेंट कम है। इससे शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में काफी तेजी आई और यह 14 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान यह 70.40 रुपये पर पहुंच गया जो जून 2009 के बाद इसका उच्चतम स्तर है। अंत में यह बीएसई पर करीब 12 परसेंट की तेजी के साथ 68.89 रुपये पर बंद हुआ। साथ ही इसका वॉल्यूम भी तीन महीने के एवरेज वॉल्यूम से अधिक पहुंच गया।

जीक्यूजी का निवेश

इस साल जीएमआर एयरपोर्ट्स ने अपने निवेशकों को 73% से अधिक रिटर्न दिया है। तीन साल में इस शेयर की कीमत में 190 परसेंट से ज्यादा तेजी आई है। सितंबर तिमाही के अंत तक कंपनि में विदेशी संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी 28% थी। सितंबर तिमाही में जीएमआर एयरपोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर का 190 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था जो एक साल पहले 197 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 25 परसेंट की तेजी के साथ 1,607 करोड़ रुपये पहुंच गया।

जीक्यूजी पार्टनर्स ने जीएमआर एयरपोर्ट्स के अलावा अडानी ग्रुप की कई कंपनियों में भी निवेश है। इनमें अडानी एंटरप्राइजेज भी है जो मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को ऑपरेट करती है। 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च ने एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें अडानी ग्रुप पर कई तरह के आरोप लगाए गए थे। हालांकि ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया था लेकिन इस कारण ग्रुप के शेयरों में काफी गिरावट आई थी। ऐसे समय में जीक्यूजी पार्टनर्स ने अडानी ग्रुप में निवेश किया था। हाल में ग्रुप के शेयरों में काफी तेजी आई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.