इंस्टाग्राम पर भी अडानी का जलवा, एक पोस्ट से कर सकते हैं मोटी कमाई, जानें कौन है टॉप पर

Updated on 15-09-2024 02:27 PM
नई दिल्ली: देश के दूसरे सबसे अमीर बिजनसमैन गौतम अडानी सोशल मीडिया पर भी छाए हुए हैं। इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा प्रभाव रखने वाले टॉप-10 अरबपतियों में अडानी का नाम भी शामिल है। इस लिस्ट को ऑनलाइन पोर्टल TyN Magazine ने प्रकाशित किया है। इस लिस्ट में अडानी के अलावा डोनाल्ड ट्रंप, मार्क जकरबर्ग, बिल गेट्स आदि का नाम भी शामिल है। इस पोर्टल के मुताबिक अडानी इंस्टाग्राम से भी मोटी कमाई कर सकते हैं। इसमें बताया गया है कि वह प्रति पोस्ट लाखों रुपये कमा सकते हैं।

कौन है पहले स्थान पर?


इस लिस्ट में पहला नंबर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का है। डोनाल्ड फिर से राष्ट्रपति का चुनाव लड़ रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप के 2.65 करोड़ फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अभी तक 7 हजार से ज्यादा पोस्ट की हैं। वह 47 अकाउंट को फॉलो करते हैं। इनमें ज्यादातर उनके परिवार के सदस्य और उनके बिजनस से जुड़े अकाउंट शामिल हैं। TyN Magazine के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा प्रभाव रखते हैं। वह इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट से कम से कम 2.25 लाख डॉलर (करीब 1.88 करोड़ रुपये) और अधिकतम 3.04 लाख डॉलर (करीब 2.55 करोड़ रुपये) कमा सकते हैं।

कितनी कमाई कर सकते हैं अडानी?


अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी का नाम लिस्ट में 8वां है। इंस्टाग्राम पर अडानी के 84 लाख फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अभी तक 45 पोस्ट की हैं। अडानी इंस्टाग्राम पर सिर्फ 7 अकाउंट को फॉलो करते हैं। इनमें उनकी पत्नी प्रीति अडानी का अकाउंट भी शामिल हैं। TyN Magazine के मुताबिक अडानी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट से कम से कम 7943 डॉलर (करीब 6.67 लाख रुपये) और अधिकतम 10747 डॉलर (करीब 9 लाख रुपये) कमा सकते हैं।

और कौन है लिस्ट में शामिल?


इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा प्रभाव रखने वाले अरबपतियों में दूसरा स्थान ओपरा विनफ्रे का है। तीसरे स्थान पर मार्क जकरबर्ग, चौथे स्थान पर बिल गेट्स और पांचवें स्थान पर रिचर्ड ब्रैनसन का है। इसके अलावा 6वें स्थान पर मार्क क्यूबन, 7वें नंबर पर शेरिल सैंडबर्ग, 8वें स्थान पर गौतम अडानी, 9वें स्थान पर माइकल ब्लूमबर्ग और 10वें स्थान पर चांगपेंग झाओ हैं।

दुनिया के 18वें सबसे अमीर हैं अडानी


ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी दुनिया के 18वें सबसे अमीर शख्स हैं। अडानी की नेटवर्थ 98.8 बिलियन डॉलर है। अडानी देश के दूसरे सबसे अमीर शख्स हैं। देश के सबसे अमीर शख्स में पहला स्थान मुकेश अंबानी का है। यह दुनिया के 11वें सबसे अमीर शख्स हैं। मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 112 बिलियन डॉलर है। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में पहला नाम एलन मस्क का है। एलन मस्क की नेटवर्थ 251 बिलियन डॉलर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.