चल गया अडानी का सिक्का, हर मिनट 48 करोड़ की कमाई, खतरे में अंबानी की कुर्सी

Updated on 07-12-2023 02:03 PM
नई दिल्ली: साल की शुरुआत जहां अडानी समूह के लिए सबसे खराब रहा, वहीं साल का अंत उनके लिए शानदार साबित हो रहा है। अडानी के शेयर बीते कुछ दिनों से रॉकेट बने हुए हैं। अडानी की कंपनी की कमाई लगातार बढ़ रही है। गौतम अडानी की दौलत में दिन दूनी रात चौगुनी की बढ़ोतरी हो रही है। हफ्ते के पहले दो दिनों में अडानी ने 16.71 अरब डॉलर की कमाई कर ली। गौतम अडानी की दौलत में आई इस तेजी के चलते उन्होंने दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में लंबी छलांग लगाई है। अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग के आरोपों के चलते अडानी की दौलत आधे से अधिक गिर गई थी, साल खत्म होने से पहले उन्होंने कमबैक कर लिया है।

अडानी की छलांग

शेयरों में तेजी के दम पर गौतम अडानी ने दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में एक बार ऊंची छलांग लगाई है। गौतम अडानी ने अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है। अडानी की दौलत में हुई बढ़ोतरी के चलते उन्होंने दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप 15 में जगह बना ली। ब्लूमबर्ग बिनेलियर्स इंडेक्स के अनुसार गौतम अडानी की दौलत में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। एक दिन के कमाई मामले में उन्होंने बुधवार को एलन मस्क को भी पछाड़ दिया। बुधवार को उनके नेटवर्थ नें 12.5 अरब डॉलर की उछाल आई। इसके साथ ही उनकी संपत्ति 82.5 अरब डॉलर पर पहुंच गई।

हर मिनट 48.35 करोड़ की कमाई

बीते दो दिनों में अडानी की कमाई रॉकेट के रफ्तार से भाग रही है। हर मिनट अडानी की दौलत 48.35 करोड़ रुपये बढ़ रही है। बीते दो दिनों में अडानी की कमाई 16.71 अरब डॉलर बढ़ी है। यानी अगर इसे भारतीय रूपयों में देखें तो दो दिन में अडानी ने 139262274500 रुपये की कमाई की है। यानी 48 घंटें ( दो दिन) में उन्होंने हर मिनट 48.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। जानकारों की माने तो जिस तरह से अडानी के शेयरों में मॉमेंटम बना हुआ है,कंपनी के शेयरों ने रफ्तार पकड़ी है, उससे आने वाले दिनों में अडानी की दौलत 100 अरब डॉलर से ज्यादा हो सकती है।


मुकेश अंबानी से कितना पीछे

अडानी और अंबानी की दौलत में अब बहुत का फर्क नहीं रह गया गै। दुनिया के टॉप बिलेनियर्स की लिस्ट में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। अगर अडानी के शेयरों की रफ्तार इसी तरह से बनी रही तो आज वो मुकेश अंबानी से आगे निकल जाएंगे। फिलहाल अडानी और अंबानी के बीच दो पायदान का फासला है। रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी 91.4 अरब डॉलर के साथ ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स की लिस्ट में 13वें पायदान पर है। वहीं अंबानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी 82.5 अरब डॉलर के साथ 15वें पायदान पर पहुंच गए हैं। बीते 24 घंटे में उनकी संपत्ति में इतनी बढ़ोतरी हुई कि वो एलन मस्क से लेकर जेफ बेजोस को पछाड़ चुके हैं । एक दिन में उन्होंने 12.3 अरब डॉलर की कमाई कर ली। अगर आज भी अडानी के शेयरों का यही मूमेंटम रहा तो माना जा रहा है कि वो दुनियाभर के अरबपतियों की इस लिस्ट में मुकेश अंबानी से आगे निकल जाएंगे। गौरतलब है कि गौतम अडानी कभी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर थे, लेकिन हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के कारण उन्हें तगड़ा झटका लगा और वो इस लिस्ट में टॉप 30 से बाहर हो गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.