अडाणी रियल्टी ने मुंबई में 30,000 करोड़ की बोली जीती : बांद्रा रिक्लेमेशन लैंड रिडेवलप करेगी

Updated on 17-02-2024 12:52 PM

अडाणी रियल्टी ने बांद्रा रिक्लेमेशन लैंड पार्सल को रिडेवलप करने के लिए निकाले गए टेंडर को जीत लिया है। अडाणी रियल्टी ने यह कॉन्ट्रैक्ट ₹30,000 करोड़ की बोली लगाकर जीता है। यह एक रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल पर बेस्ड डील है।

डील अडाणी ग्रुप की कंपनी ने 22.79% रेवेन्यू का ऑफर देकर जीत लिया। हालांकि अभी इसे महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (MSRDC) का अप्रूवल मिलना बाकी है। MSRDC की अगली मीटिंग में इसके फाइनल अप्रूवल पर फैसला होगा।

बेंचमार्क अमाउंट के रूप में ₹8,000 करोड़ देगी
बोर्ड की मंजूरी के बाद इस प्रोजेक्ट में अडाणी रियल्टी फंड लाने, परमिशन और क्लीयरेंस लेने के साथ बेंचमार्क अमाउंट के रूप में MSRDC को ₹8,000 करोड़ देगी। यह एरिया करीब 45 लाख स्क्वायर फीट में फैला है। कंपनी कॉमर्शियल या रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी के तौर पर इसका इस्तेमाल कर सकती है।

L&T रियल्टी सहित 18 कंपनियों ने बोली लगाई थी MSRDC के वाइस चेयरमैन और MD अनिल कुमार गायकवाड के मुताबिक इस डील के लिए 18 कंपनियों ने बोली लगाई थी। इनमें अदानी रियल्टी, गोदरेज प्रॉपर्टीज , JSW, K.रहेजा कॉर्प, L&T रियल्टी जैसी कंपनियां शामिल हैं। डील के लिए लार्सन एंड टूब्रो ने 18% रेवेन्यू शेयर करने की बोली लगाई थी। L&T का नेटवर्थ 84,000 करोड़ रुपए है। जबकि अडाणी रियल्टी का नेटवर्थ 48,000 करोड़ रुपए है।

धारावी के झुग्गीयों को रिडेवलप कर रही है अडाणी
मुंबई में मौजूद एशिया के सबसे बड़े स्लम धारावी को भी अडाणी ग्रुप की कंपनी 'अडाणी प्रॉपर्टीज' रिडेवलप कर रही है। 29 नवंबर 2022 को अडाणी प्रॉपर्टीज ने स्लम को रीडेवलप करने के प्रोजेक्ट की बोली जीती थी। कंपनी ने इसके लिए 5,069 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.