अडानी ग्रुप के शेयरों ने दिया LIC को सबसे बड़ा झटका, जानिए किन स्टॉक्स ने भरी झोली

Updated on 02-08-2023 03:03 PM

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने जून तिमाही में मेटल, केमिकल, आईटी और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। मार्केट डेटा के मुताबिक कम से कम 40 शेयरों में एलआईसी ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है जबकि 75 शेयरों में स्टेक कम किया है। इस साल एलआईसी को सबसे ज्यादा नुकसान अडानी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों में हुआ है जबकि परसेंटेज के हिसाब से सबसे ज्यादा कमाई इंजीनियर्स इंडिया (Engineers India) से हुई है। एलआईसी के पोर्टफोलियो में शामिल 12 शेयरों में 50 परसेंट से ज्यादा तेजी आई है। एलआईसी ने जून तिमाही में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी कोठारी इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन (Kothari Industrial Corporation) में बढ़ाई है।

फर्टिलाइजर बनाने वाली इस कंपनी में एलआईसी ने 4.09 फीसदी हिस्सेदारी बढ़ाई है। साथ ही कंपनी ने टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) में 3.01 परसेंट, सेल (SAIL) में 2.4 परसेंट, बाटा इंडिया (Bata India) में 1.73 परसेंट और आईईएक्स (IEX) में 1.64 परसेंट हिस्सेदारी बढ़ाई है। इसके साथ ही कंपनी ने टेक महिंद्रा, एलएंडटी टेक्नोलॉजी, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, टाटा पावर, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, विप्रो, टीसीएस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज में जून तिमाही में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। इस दौरान कंपनी ने टीवीएस मोटर, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, आरवीएनएल, टाटा कम्युनिकेशंस, एलएंटी, टाइटन, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में अपनी हिस्सेदारी कम की है।


किसमें हुआ सबसे ज्यादा घाटा

परसेंटेज के हिसाब से देखें तो इस साल एलआईसी की सबसे ज्यादा कमाई इंजीनियर्स इंडिया (Engineers India) से हुई है। यह स्टॉक इस साल अब तक 96 परसेंट चढ़ चुका है। इसमें एलआईसी की हिस्सेदारी 4.34 परसेंट बनी हुई है। इसी तरह अरबिंदो फार्मा के शेयरों में इस साल अब तक 91 परसेंट तेजी आई है। इसमें एलआईसी की 5.55 परसेंट हिस्सेदारी है। एलआइसी के पोर्टफोलियो में शामिल 12 शेयरों में इस साल 50 परसेंट से ज्यादा तेजी आई है। इनमें ग्लेनमार्क फार्मा, आरवीएनएल, सुजलॉन एनर्जी, टाटा मोटर्स, एचएएल और एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स शामिल है। जून तिमाही में एलआईसी ने आईटीसी में अपनी हिस्सेदारी में एक बीपीएस की कमी की है और यह 15.26 परसेंट रह गई है। यह शेयर इस साल 41 फीसदी चढ़ चुका है।
 
अडानी ग्रुप के शेयर एलआईसी को पोर्टफोलियो में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले शेयरों में शामिल रहे। इसमें अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस (Adani Energy Solutions) ने एलआईसी को सबसे ज्यादा घाटा दिया है। 24 जनवरी को आई एक रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। हालांकि हाल के दिनों में इनमें कुछ तेजी आई है। इसके साथ-साथ पीसी जूलर, जेट एयरवेज, राजेश एक्सपोर्ट्स, वक्रांगी और शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों का प्रदर्शन भी बहुत खराब रहा।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.