बॉन्ड मार्केट से पैसा जुटाएगा अडानी ग्रुप, लोन्स से करेगा रिप्लेस, जानिए क्या है प्लानिंग?

Updated on 08-06-2023 07:27 PM
नई दिल्ली : अडानी ग्रुप (Adani Group) मोटा फंड जुटाने की योजना बना रहा है। इसके लिए ग्रुप सितंबर तक ग्लोबल बॉन्ड मार्केट्स (Global Bonds Markets) को रिविजिट कर सकता है। यह कंपनियों में सस्टेनेबिलिटी लिंक्ड और ग्रीन बॉन्ड (Green Bonds) के जरिए 2 अरब डॉलर का फंड जुटाना चाहता है। जिन कंपनियों के जरिए फंड जुटाया जाएगा उनमें अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अडानी पोर्ट (Adani Port) शामिल हैं। मामले से जुड़े कई सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

AEML में बॉन्ड से उठाया था फंड

अडानी ग्रुप ने साल 2021 में अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड के जरिए 300 मिलियन डॉलर के फॉरेन करेंसी सस्टेनेबिलिटी लिंक्ड बांड में हाल ही में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड की डिस्ट्रीब्यूशन शाखा एईएमएल (AEML) ने अपने 2 अरब डॉलर के ग्लोबल मीडियम टर्म नोट्स प्रोग्राम के हिस्से के रूप में यह फंड जुटाया था।

30% ग्रीन एनर्जी आउटपुट समय से पहले अचीव

बॉन्ड प्रोग्राम की लीगल शर्तों के अनुसार एईएमएल को अपने बिजली खरीद में 30 फीसदी ग्रीन एनर्जी आउटपुट को अचीव करना है। और साल 2027 तक इसे 60 फीसदी बढ़ाना है। अडानी ग्रुप के एक प्रवक्ता ने बताया कि एईएमएल ने समय से पहले 30 पीसदी ग्रीन पावर के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है।

लोन्स को रिप्लेस करने में आएगा काम

मामले से जुड़े एक व्यक्ति ने कहा, 'फंड जुटाने में संभावित मेंडेट के लिए ग्रुप बार्कलेज और ड्यूश बैंक के साथ बात कर रहा है।' एक दूसरे व्यक्ति ने कहा, 'बॉन्ड सिंगापुर में लिस्ट हो सकते हैं। ग्रुप इंश्योरेंस फर्म्स और सस्टेनेबिलिटी फोकस्ड इन्वेस्टर्स जैसे लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर्स से बात कर रहा है।' इस फंड का उपयोग विभिन्न उधारदाताओं, मुख्य रूप से ग्लोबल बैंक्स से उठाए गए लोन्स से रिप्लेस करने में होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.