बाजार खुलते ही 20% चढ़ गए अडानी ग्रुप के शेयर, जानिए कहां से आई गुड न्यूज?

Updated on 28-11-2023 03:21 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप के लिए लंबे समय बाद गुड न्यूज आई है। जनवरी में हिंडनबर्ग रिसर्च ने ग्रुप पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। मार्केट रेगुलेटर सेबी इन आरोपों की जांच कर रहा है। पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि ऐसा कोई तथ्य नहीं है जिससे कि सेबी पर संदेह किया जाए। ठोस आधार के बिना सेबी पर अविश्वास नहीं कर सकते हैं। इससे आज अडानी ग्रुप के शेयरों में काफी तेजी देखने को मिली। मार्केट खुलते ही ग्रुप के शेयर 20 परसेंट तक उछल गए। गुरु नानक जयंती के मौके पर सोमवार को बाजार बंद था। इसलिए सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर आज बाजार ने प्रतिक्रिया दी।

अडानी टोटल गैस के शेयरों में शुरुआती तेजी में सबसे ज्यादा करीब 20 फीसदी की तेजी देखने को मिली। अडानी एनर्जी सॉल्यूशन का शेयर भी 13 परसेंट उछल गया। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज में चार फीसदी और अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन में तीन फीसदी की तेजी देखने को मिली। अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी पावर, अडानी विल्मर, एनडीटीवी, अंबूजा सीमेंट्स और एसीसी में दो से सात परसेंट तक की तेजी आई। अडानी पावर 423 रुपये पर पहुंच गया जो इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर है।

हिंडनबर्ग के आरोप

अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को अडानी ग्रुप के बारे में एक निगेटिव रिपोर्ट जारी की थी। इसमें ग्रुप पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। अडानी ग्रुप ने इन आरोपों से इन्कार किया था लेकिन इससे ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। दो मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने हिंडनबर्ग मामले में सेबी को जांच के लिए कहा था। साथ ही रेग्युलेटरी ढांचे की समीक्षा के लिए एक एक्सपर्ट कमिटी का गठन किया था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.