2.15 अरब डॉलर के लोन रीपेमेंट पर द केन के उठाए सवालों को अडानी ग्रुप ने बताया निराधार, कही ये बात

Updated on 29-03-2023 07:25 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से मुसीबतों में फंसा अडानी ग्रुप फिर चर्चा में है। अडानी ग्रुप ने दावा किया है कि उसने 2.15 अरब डॉलर की रिपेमेंट कर दी है। लेकिन एक मीडिया रिपोर्ट में इस दावे पर सवाल उठाए गए थे। The Ken की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अडानी ग्रुप ने आंशिक रिपेमेंट के जरिए लोन अमाउंट में कमी की है ताकि उसे और शेयर गिरवी न रखने पड़ें। ग्रुप ने बैंकों के एक्शन से बचने के लिए ऐसा किया है। यह भी आरोप लगाया गया कि अडानी ग्रुप के प्रीपेमेंट के ऐलान के बाद बैंकों ने केवल अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) के गिरवी शेयर ही रिलीज किए हैं। अडानी ग्रुप ने द केन की इस रिपोर्ट को भ्रामक बताया है। ग्रुप ने इस रिपोर्ट की आलोचना की है।

निराधार है द केन की रिपोर्ट


द केन की रिपोर्ट का खंडन करते हुए अडानी ग्रुप ने कहा है कि यह दावा पूरी तरह से निराधार है। अडानी ग्रुप ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि सभी गिरवी रखे गए शेयरों को रीपेमेंट कर दिए गए हैं। अडानी ग्रुप ने मंगलवार को रिपोर्ट को भ्रामक बताते हुए आलोचना की थी। बता दें कि नियमों के अनुसार, किसी भी शेयर को गिरवी रखने या रिलीज करने की सूचना डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट के एसडीडी (System Driven Disclosure) द्वारा ऑटोमेटिक रूप से चली जाती है। इसमें कोई अलग फाइलिंग करने की जरूरत नहीं होती है। अडानी ग्रुप ने दावा किया है कि उसने प्रमोटर्स के सभी मार्जिन लोन का पूरा पेमेंट किया है।

लगातार हो रहा नुकसान


अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने बीती 24 जनवरी को अपनी रिपोर्ट जारी की थी। इसमें अडानी ग्रुप पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। इसके बाद से अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। इस स्थिति से निपटने के लिए अडानी ग्रुप ने अरबों डॉलर के लोन के पेमेंट का दावा किया था। इसके बाद अडानी के शेयरों में गिरावट रुक गई थी। हालांकि अब दोबारा कुछ दिनों से अडानी ग्रुप के स्टॉक्स में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। ग्रुप का मार्केट कैप 80 हजार करोड़ र पये से ज्यादा घट चुका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.