अडाणी-ग्रीन-एनर्जी अगले 5-साल में 1.5 लाख करोड़ का करेगी इंवेस्टमेंट

Updated on 08-04-2024 01:57 PM

अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का अगले कुछ सालों में बड़ा इंवेस्टमेंट करने का प्लान है। इस बात की जानकारी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) विनीत जैन ने दी है।

विनीत जैन ने बताया कि अडाणी ग्रीन एनर्जी अगले पांच सालों में गुजरात के कच्छ में अपने खावड़ा प्लांट में रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट पर 30 गीगावाट (GW) की कैपेसिटी बढ़ाने के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपए का इंवेस्टमेंट करेगी।

कंपनी ने 30GW में से 2GW का ऑपरेशन शुरू किया
बिलेनियर गौतम अडाणी का टारगेट दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट बनाने का है, जो खावड़ा में 538 स्क्वायर किमी बंजर जमीन पर लगभग मुंबई के आकार का होगा। काम शुरू करने के एक साल के अंदर कंपनी ने प्रोजेक्ट के लिए प्लान्ड टोटल 30GW में से 2GW का ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

टोटल इन्वेस्टमेंट 2.3 लाख करोड़ रुपए का होगा
खावड़ा प्रोजेक्ट के विस्तार पर 1.5 लाख करोड़ रुपए के अलावा अडाणी ग्रीन 2030 तक अन्य स्थानों पर 6-7 गीगावाट के रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट पर 50,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगा। ग्रुप की इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट अडाणी न्यू इंडस्ट्रीज 30,000 करोड़ रुपए का इंवेस्टमेंट करेगी। इस हिसाब से अडाणी ग्रुप का टोटल इन्वेस्टमेंट 2.3 लाख करोड़ रुपए का होगा।

चालू FY में लगभग 4 गीगावाट जोड़ने का प्लान
विनीत जैन ने कहा, 'चालू फाइनेंशियल ईयर (FY) में हम लगभग 4 गीगावाट जोड़ने का प्लान बना रहे हैं। मार्च 2025 तक यह 6 गीगावाट हो जाएगा। बाद के सालों में हम हर साल 5 गीगावाट जोड़ेंगे। हमारा देश के अन्य हिस्सों में भी प्लांट स्थापित करने का प्लान है।'

अडाणी ग्रीन का ऑपरेटिंग पोर्टफोलियो 10.9 गीगावाट का हुआ
हाल ही में खावड़ा में चालू की गई 2 गीगावाट कैपेसिटी सोलर पावर पर आधारित है। इस प्रोजेक्ट के तहत उसी स्थान पर विंड एनर्जी कैपेसिटी भी स्थापित की जा रही है। कंपनी ने पहले ही विंड मिल्स स्थापित कर ली हैं और इस साल के आखिरी में इलेक्ट्रिसिटी प्रोडक्शन शुरू करने का टारगेट है।

खावड़ा में कैपेसिटी के चालू होने के साथ अडाणी ग्रीन का ऑपरेटिंग पोर्टफोलियो 10.9 गीगावाट हो गया है। कंपनी का टारगेट 2030 तक 45 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी जनरेट करने का है, जिसमें से ज्यादातर हिस्सा खावड़ा का होगा।

देश में अडाणी ग्रीन एनर्जी रिन्यूएबल सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी
रिन्यूएबल सेक्टर में अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) भारत की सबसे बड़ी और लीडिंग कंपनियों में से एक है। कंपनी दुनियाभर में क्लीन एनर्जी की तरफ सिफ्ट होने में मदद कर रही है। अडाणी ग्रीन यूटिलिटी स्केल ग्रिड-कनेक्टेड सोलर, विंड को खुद ऑपरेट करता है। वर्तमान में AGEL का बिजनेस भारत के 12 राज्यों में फैला हुआ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.