जो काम भारत जोड़ो यात्रा नहीं कर सकी, अडानी संकट ने कर दिया... व‍िपक्ष इतना उत्‍साहित क्‍यों है

Updated on 04-02-2023 05:30 PM
नई दिल्‍ली: हर तरफ अडानी संकट की चर्चा है। सड़कों से लेकर संसद तक इस पर हंगामा मचा हुआ है। संकट में विपक्ष राजनीति तलाश रहा है। वह मोदी सरकार को इस मुद्दे पर घेरने की फिराक में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपत‍ि गौतम अडानी की नजदीकियों को निशाना बनाया जा रहा है। पूरा विपक्ष इस मुद्दे को ले उड़ा है। वह इस मुद्दे पर जेपीसी जांच की मांग कर रहा है। यह और बात है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों का सच अब तक साबित होना बाकी है। जो काम राहुल गांधी की कई महीनों की यात्रा नहीं कर पाई, अडानी संकट उसे पूरा करता दिख रहा है। सत्‍तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तमाम विरोधी दल लामबंद हो गए हैं। कांग्रेस से लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) तक अडानी मुद्दे को लेकर हमलावर हैं। इस मुद्दे पर हंगामे के कारण संसद की कार्यवाही नहीं चल सकी। 24 जनवरी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने बाद से अडानी समूह के लिए संकट बना हुआ है। ग्रुप की तमाम कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली दर्ज की गई है।
अमेरिकी शॉर्ट-सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी को एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें अडानी ग्रुप पर कई बड़े आरोप लगाए हैं। इनमें कॉरपोरेट गवर्नेंस की गड़बड़‍ियों से लेकर मनी लॉन्ड्रिंग और फ्रॉड तक शामिल हैं। कांग्रेस सहित कई पार्टियों के सदस्‍यों ने अडानी ग्रुप से जुड़े मामले की संयुक्‍त संसदीय समिति (JPC) से जांच की मांग की है। उनका कहना है क‍ि अगर ऐसा नहीं हो सकता है तो सुप्रीम कोर्ट जज से जांच कराई जाए। इसे लेकर संसद में जमकर हंगामा हुआ। लगभग सभी विपक्षी दल आसन के पास पहुंच गए। जोरदार नारेबाजी की। कुछ सुनने के लिए तैयार नहीं हुए। इसके कारण दोनों सदनों की कार्यवाही स्‍थगित करनी पड़ी।
व‍िपक्ष को एकजुट करने में भारत जोड़ो यात्रा रही व‍िफल
हाल ही में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा खत्‍म हुई। कई महीनों की यह यात्रा भी समूचे विपक्ष को एकजुट करने में नाकाम रही थी। आम आदमी पार्टी (AAP) जैसे प्रमुख दलों ने इस यात्रा से दूरी बनाई थी। यात्रा की समाप्ति पर दिए गए न्योते में भी कई विपक्षी दल नदारद रहे। आप को तो इसका न्‍योता भी नहीं दिया गया था। इससे साफ हो गया कि विपक्ष में खींचतान है। कई बीजेपी विरोधी दल भारत जोड़ो यात्रा को कांग्रेस की निजी यात्रा के तौर पर देख रहे हैं। दूसरा वे कांग्रेस के नेतृत्‍व को भी स्‍वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। इनमें खासतौर से आप और तृणमूल कांग्रेस शामिल हैं।
अडानी मुद्दे ने ब‍िखरे व‍िपक्ष को एकजुट क‍िया
यह अलग बात है कि अडानी मुद्दे ने इस बिखराव को खत्‍म किया है। कह सकते हैं कि विपक्ष के जिस बिखराव को राहुल की भारत जोड़ो यात्रा खत्‍म नहीं कर सकी। वह काम अडानी मुद्दे ने कर दिया है। कांग्रेस, आप से लेकर शिवसेना, टीआरएस और वाम दल सबके सुर मिल गए हैं। इस मुद्दे को लेकर उन्‍होंने पूरी ताकत झोंक दी है।
24 जनवरी को हिंडनबर्ग ने एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि अडानी ग्रुप ने मनी लॉन्ड्रिंग और अकाउंटिंग फ्रॉड किया है। उसने ग्रुप की शानदार बढ़त को कॉरपोरेट जगत का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया। इसके उलट ग्रुप ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद और झूठा बताया है। अडानी ग्रुप पर विपक्ष के हमलावर होने की एक वजह यह भी कि गौतम अडानी प्रधानमंत्री मोदी के करीबी हैं। ग्रुप ने अपने लक्ष्‍य मोदी सरकार की महत्‍वाकांक्षा से जोड़कर बनाए हुए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.