अडानी ने खरीदी एक और कंपनी... कितने करोड़ रुपये में हुई डील? शेयर में आ गई तेजी

Updated on 27-06-2025 01:25 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) ने एक बड़ी डील की है। AEL की एक जॉइंट वेंचर कंपनी है, जिसका नाम अडानीकॉनेक्स प्राइवेट लिमिटेड है। अडानीकॉनेक्स ने ग्रांथिक रियल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड (Granthik Realtors Pvt Ltd) नाम की कंपनी को खरीद लिया है। यह डील 85.99 करोड़ रुपये में हुई है। कंपनी ने शुक्रवार को स्टॉक एक्सचेंज को यह जानकारी दी।

अडानीकॉनेक्स ने विंडसन प्रोजेक्ट्स एलएलपी और उसके नॉमिनीज के साथ एक एग्रीमेंट किया था। इसके तहत 26 जून, 2025 को ग्रांथिक के सारे शेयर खरीद लिए गए। AEL ने बताया कि इस डील से अडानीकॉनेक्स को इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में मदद मिलेगी। ग्रांथिक ने अभी काम शुरू नहीं किया है, लेकिन उसके पास जमीन और जरूरी लाइसेंस हैं। इससे अडानीकॉनेक्स को प्रोजेक्ट शुरू करने में आसानी होगी। अडानी ग्रुप पहले भी कई कंपनियों का अधिग्रहण कर चुका है।

क्या करती है कंपनी?

ग्रांथिक रियल्टर्स मुंबई में मई 2023 में रजिस्टर हुई थी। यह कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के क्षेत्र में काम करती है। कंपनी ने बताया कि यह डील रिलेटेड-पार्टी नॉर्म्स के तहत नहीं आती है। इसका मतलब है कि यह डील ग्रुप की ही किसी दूसरी कंपनी के साथ नहीं हुई है। यह डील कैश में हुई है। कंपनी ने अपने बयान में कहा, 'यह अधिग्रहण हमारी इंफ्रास्ट्रक्चर क्षमताओं को बढ़ाने के लक्ष्य के अनुरूप है।' यानी कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत करना चाहती है।

शेयर में आई तेजी

इस डील के बाद अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयर में शुक्रवार को तेजी आई। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे यह शेयर 1.84% की तेजी के साथ 2633.65 रुपये पर कारोबार कर रहा था। पिछले कुछ समय से इस शेयर में काफी उतार-चढ़ाव आ रहा है। एक महीने में इसका रिटर्न करीब 3.50 फीसदी रहा है। वहीं एक साल में इसमें काफी गिरावट आई है। एक साल में यह शेयर करीब 17 फीसदी गिर गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.